WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Dead Bodies of Doctor Couple Found : डॉक्टर दंपत्ति के शव मिले, कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या!  

सुसाइड नोट मिला, बेटा जब पटना से घर पहुंचा तो घटना का पता चला! 

Dead Bodies of Doctor Couple Found : डॉक्टर दंपत्ति के शव मिले, कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या!  

Beena (Sagar) : एक डॉक्टर दंपत्ति ने सुसाइड कर लिया। पति फंदे पर लटका मिला और पत्नी की लाश बेड पर पड़ी मिली। बेटे ने कहा कि माता-पिता कर्ज से परेशान थे। बेटी ने भी आत्महत्या की थी। बताया गया कि दोनों कर्ज से परेशान थे।

सागर जिले के खुरई रोड स्थित नंदन वाटिका कॉलोनी में रहने वाले डॉ बलवीर कैथोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरवाई में पदस्थ थे। पत्नी डॉ मंजू कैथोरिया बीना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। बेटा पटना से एमबीबीएस कर रहा है। जब वह शनिवार सुबह बीना लौटा तो घटना का पता चला। इसके बाद बेटे ने पड़ोसियों और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। डॉ बलबीर व मंजू कैथोरिया की एक बेटी भी थी। लेकिन, उसने तीन साल पहले पढ़ाई के प्रेशर में आकर फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी।l

जांच में जुटी पुलिस

मामले की सूचना सागर की एफएसएल की टीम को दे दी गई है। घर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कर्जदारों से परेशान होकर जान देने की बात लिखी हुई है। फिलहाल, हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह जानकारी थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने देते हुए बताया कि चंद्रशेखर वार्ड नंदन वाटिका में रहने वाले डॉ बलबीर कैथोरिया (58 वर्ष) और उनकी पत्नी डॉ मंजू कैथोरिया (55 वर्ष) ने अपने ही घर में जान दे दी।

बेटे से सुसाइड से पहले बात की 

सुसाइड से पहले माता-पिता ने बेटे से करीब रात 10 बजे के आसपास बात की। उस समय वह बीना आने के लिए पटना से निकल रहा था। सुबह घर पहुंचा तो घर के दरवाजे खुले हुए मिले। अंदर गया तो माता, पिता को मृत अवस्था में पाया।

पति कुरवाई, पत्नी बीना में डॉक्टर

जानकारी के अनुसार डॉ बलबीर कैथोरिया कुरवाई जिला विदिशा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवारत थे और उनकी पत्नी बीना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। हाल ही में उनके निर्देशन में बीना सिविल अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा भी शुरू कराई गई थी।