WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में कल से और तेज ठंड, 22 को बादलों का घना असर,पहाड़ी इलाकों में 27 जनवरी के बाद बर्फबारी 

Weather Update: MP में कल से और तेज ठंड, 22 को बादलों का घना असर,पहाड़ी इलाकों में 27 जनवरी के बाद बर्फबारी 

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

 

मध्य और उत्तर भारत में कोहरे से मुक्ति नहीं मिल रही है। इसके साथ ही पश्चिम दिशा से बादलों का आवागमन भी शुरू हो गया है।इसका खासा असर मध्य प्रदेश में भी देखा जा रहा है।

 

मध्य प्रदेश में कल से ठंड का असर और तेज हो जाएगा। दो डिग्री न्यूनतम पारा गिरने की संभावना है। इसके अलावा बादलों से भी मध्यप्रदेश का पश्चिम मध्य और पूर्व दिशा में घिरा रहेगा। संभावना 22 जनवरी को ज्यादा है जब पूरे आकाश में बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं बारिश की संभावना बन सकती है।

प्रदेश में बादलों का हल्का गहरा असर 30 जनवरी तक चलने की संभावना है। जबकि प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ठंड का गहरा असर बना रहेगा साथ ही कोहरे का असर भी रहेगा।

 

27 जनवरी से उत्तरी पहाड़ी इलाकों कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल का मौसम बदल जाएगा। यहां पर तेज बर्फबारी और बारिश की संभावना है जो फरवरी के प्रथम सप्ताह तक कायम रह सकती है।