WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Dead Body of Husband & Wife : पति-पत्नी की लाश की गुत्थी, हत्या और आत्महत्या का शक!

दोनों के बीच में आपसी संघर्ष के पुलिस को कोई सबूत नहीं मिले!

WhatsApp Image 2023 07 25 At 8.14.12 AM 696x392

Dead Body of Husband & Wife : पति-पत्नी की लाश की गुत्थी, हत्या और आत्महत्या का शक!

Indore : भंवरकुआं इलाके के एक होटल में सोमवार को युवक और युवती के शव मिले हैं। लड़की की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली, युवक फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मामले की हर तरह से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक साल पहले ही लव मैरिज की थी। लेकिन, बताया गया कि युवक के परिवार ने युवती को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया था।

यह घटना भंवरकुआं इलाके के रिंग रोड स्थित प्राइम होटल की है। बताया गया कि राहुल वर्मा और नंदिनी नाम का ये जोड़ा दो दिन पहले शनिवार से होटल के रूम नंबर 306 में ठहरा था। सोमवार दोपहर कमरे से बदबू आने लगी तो कर्मचारियों ने होटल मैनेजर को सूचना दी। इसके बाद दूसरी चाबी से लॉक खोलकर देखा तो दोनों की लाश मिली।

भंवरकुआं थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि प्राइम होटल के स्टाफ ने शव पड़े होने की सूचना दी। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये सुसाइड केस है या फिर कुछ और! राहुल वर्मा अमर पैलेस कॉलोनी का रहने वाला था। युवती का नाम नंदिनी था और वो कॉल सेंटर पर काम करती थी। शनिवार सुबह वह घर से विजय नगर जाने की बात कहकर निकली थी। उसके भाई ने उसे राजीव गांधी चौराहे पर सिटी बस स्टॉप पर छोड़ा था।

दोनों शादी से परिवार के लोग खुश नहीं थे इस वजह से परिवार से अलग रह रहे थे। हालांकि, पुलिस ने परिवार को घटना की जानकारी दी है। अभी किसी के बयान नहीं हो पाए हैं। लड़का सिलाई का काम करता था। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। लड़की आर्य समाज की थी। शादी के बाद कुछ दिन तक लड़की ससुराल में रही। इसके बाद मायके चली गई थी।

झगडे के कोई सबूत नहीं मिले
शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला कि दोनों के बीच में आपसी संघर्ष जैसे कोई निशान नहीं मिले हैं। फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के अफसरों की जांच के अनुसार पहले नंदिनी की मौत हुई है। इसके बाद राहुल ने फांसी लगाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस का कहना है दोनों एक साल पहले प्रेम विवाह किया था।