Death During a Stunt: नदी में ट्रैक्टर से स्टंट करना पड़ा भारी, पहिए के नीचे आने से युवक की डूबकर मौत

23

Death During a Stunt: नदी में ट्रैक्टर से स्टंट करना पड़ा भारी, पहिए के नीचे आने से युवक की डूबकर मौत

पीलीभीत : दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां कामघाट पुल के नीचे देवहा नदी में ट्रैक्टर से स्टंट कर रहे युवक की दुखद मौत हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों और जेसीबी की मदद से युवक के शव व ट्रैक्टर को नदी से बाहर निकाला. ​ट्रैक्टर से स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

बताया गया कि पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के मुड़िया बिलहरा गांव निवासी राजेश (28) ट्रैक्टर लेकर ईंट भट्ठे पर काम से घुंघचिहाई जा रहा था. रास्ते में कामघाट पुल के पास पहुंचकर उसने ट्रैक्टर को नदी के किनारे उतार दिया और कपड़े निकालकर नहाने लगा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाने के दौरान राजेश नदी के पानी में ही ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंटबाजी करने लगा.

इसी बीच अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे भारी-भरकम पहिए के नीचे आ गया. पहिए के नीचे दबने के बाद वह नदी के गहरे पानी में डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने आननफानन पुलिस को जानकारी दी.सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था. गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला जा सका. उसे एम्बुलेंस के जरिए दियोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था. जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. राजेश ट्रैक्टर मालिक नदीम निवासी ऊन कला, थाना निगोही का चलाता था.

#pilibhit #tractor #stunt #reelsvideo #death

बरेली के नन्हे मियां आंधी में 50 फीट ऊपर उड़ गए, गिरे 80 फीट दूर!