Delimitation of Old Police Stations : शहर के पुराने थानों का नया परिसीमन, कई क्षेत्र बदले!

कलेक्टोरेट का थाना रावजी बाजार के बजाए अब पंढरीनाथ थाना होगा!

212

Delimitation of Old Police Stations : शहर के पुराने थानों का नया परिसीमन, कई क्षेत्र बदले!

Indore : गृह मंत्रालय के आदेश पर शहर के कुछ पुराने थानों का नए सिरे से परिसीमन किया गया है। जबकि, तीन नए थाना भवनों पर मंथन चल रहा है। परिसीमन के बाद क्षेत्रों में बदलाव किया है। पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद अपराधों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

क्षेत्रफल अनुरुप थानों में बल का अभाव बना हुआ है। कुछ थाने तीन से पांच किलोमीटर का क्षेत्रफल में फैला है, जिससे अपराध घटित होने पर पुलिस समय पर नहीं पहुंच पाती। इसी को देखते हुए सुपर कॉरिडोर, महालक्ष्मी नगर और भागीरथपुरा पुलिस चौकी को थाने में तब्दील किया जाना प्रस्तावित है।

अब ये क्षेत्र होंगे शामिल
द्वारकापुरी थाने में कुंदन नगर, बुद्ध नगर, सुखनिवास गांव, चित्रकूट नगर, ममता नगर, सुदामा नगर सेक्टर ई, वीआईपी नगर, परस्पर नगर, राजेन्द्र नगर थाने में सिलीकान सिटी, न्यूयार्क सिटी, ओमेक्स सिटी, पुलक सिटी, स्टार सिटी, पलाश परिसर, चिनार हिल्स, बद्री बाग, विजय पैलेस कालोनी, गांधीनगर में वर्तमान क्षेत्र के साथ ग्राम सिंहासा, विजयनगर में श्रद्धा श्री कालोनी, श्रद्धा श्री एक्सटेंशन, कृष्णबाग कालोनी, स्वर्णबाग कालोनी, राधिकाकुंज, गणेश नगर, अनुराग नगर, बफार्नी धाम, सुंदर नगर, न्यू मालवीय नगर, चंद्र नगर, शांतिदीप कालोनी, संजोगपुरी कालोनी, गुरुनानक नगर, रवि जाग्रति नगर, आजाद नगर में पूर्ववत के साथ कृषि कालेज चौराहा स्थित मंदिर तक, एमआईजी थाना क्षेत्र में नारायण सेठ का कंपाउंड, रुपेश यादव नगर, लाला का बगीचा, विकास नगर, अमर टेकरी, गोटू महाराज की चाल व वर्तमान क्षेत्र, चंदन नगर में गुमास्ता नगर, स्कीम नंबर 71, पंचमूर्ति नगर, हरिओम नगर व वर्तमान, छत्रीपुरा में वर्तमान और द्रविड़ नगर, जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में वर्तमान और जयरामपुर कालोनी, काटजू कालोनी को भी शामिल किया गया है।

कलेक्टोरेट का थाना बदलेगा
वर्तमान में कलेक्टोरेट, मोती तबेला, हरसिद्धि क्षेत्र रावजी बाजार थाने की सीमा में शामिल है। कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन होने पर रावजी बाजार पुलिस का बल तैनात होता है। नए परिसीमन के बाद यह तीन क्षेत्र पंढरीनाथ थाने में शामिल होंगे।