WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Demand for Compensation & Investigation : पन्ना हादसे के प्रभावितों को तत्काल मुआवजा देने और घटना की जांच की मांग!

पूर्व गृह मंत्री राजा पटैरिया ने प्रदेश शासन और प्रशासन को पत्र लिखा!

Demand for Compensation & Investigation : पन्ना हादसे के प्रभावितों को तत्काल मुआवजा देने और घटना की जांच की मांग!

Panna : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व गृह मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्थाई समिति सदस्य राजा पटैरिया ने प्रदेश सरकार और पन्ना कलेक्टर से अपील की है कि जेके सीमेंट फैक्ट्री में हुए हादसे में मृत और घायल मजदूरों को तुरंत मुआवजा दिया जाए। सरकार और कलेक्टर को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा कि जेके सीमेंट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई जेके सीमेंट वर्क्स, पन्ना में हुए हादसे के प्रति गंभीरता बरती जाए।

इस घटना में 4 मजदूरों की मौत हुई और कई मजदूर छत गिरने से मलबे में दब गए। यह दुर्घटना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि औद्योगिक सुरक्षा मानकों के प्रति भी गंभीर लापरवाही है। मीडिया और स्थानीय जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 30 से 35 मजदूर घायल भी हुए हैं। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और इसके लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।

उन्होंने लिखा कि हमारी मांग है कि प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए। मृतक के परिवार के एक सदस्य को कंपनी में नौकरी दी जाए। गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्तियों को ₹50 लाख का मुआवजा दिया जाए और सामान्य घायल या स्थायी दिव्यांग मजदूर को ₹25 लाख का मुआवजा दिया जाए। इस घटना के कारणों की जांच के लिए एक निष्पक्ष और पारदर्शी जांच शुरू की जाए। जिम्मेदार अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन को उनकी लापरवाही के लिए जवाबदेह ठहराया जाए।

साथ ही जेके सीमेंट वर्क्स और अन्य औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा उल्लंघनों के लिए कंपनी पर भारी जुर्माना लगाया जाए। घायलों और उनके परिवारों को तत्काल चिकित्सा सहायता और आर्थिक राहत प्रदान की जाए।
राजा पटैरिया ने अनुरोध किया कि इस मामले में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई हो। यदि पीड़ितों को न्याय और मुआवजा नहीं मिलता है, तो हमारी कांग्रेस और स्थानीय समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। हम तब तक संघर्ष जारी रखेंगे जब तक कि पीड़ितों को उनका हक नहीं मिल जाता।