WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

DEO Suspend : पूर्व मंत्री कमल पटेल के नाबालिग पोते को पोलिंग बूथ पर जाने का मामला!

WhatsApp Image 2024 05 18 At 14.46.14

DEO Suspend : पूर्व मंत्री कमल पटेल के नाबालिग पोते को पोलिंग बूथ पर जाने का मामला!

हरदा से निलेश राठौर की रिपोर्ट

हरदा । पूर्व मंत्री कमल पटेल के नाबालिग पोते को पोलिंग बूथ पर ले जाने के मामले में होशंगाबाद के कमिश्नर डॉ पवन शर्मा ने हरदा की जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) पीएम सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर आदित्य प्रताप सिंह ने कमिश्नर को रिपोर्ट भेजी थी।

इस मामले में पूर्व मंत्री समेत तीन लोगों पहले ही मामला दर्ज हो चुका है। मतदान केंद्र की पीठासीन अधिकारी शर्मिला पाटिल को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।

बता दें कि कमल पटेल ने 7 मई को हरदा में बूथ के अंदर नाबालिग पोते के साथ वोटिंग की थी। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने के मामले में पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि 7 मई को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 107 में पूर्व मंत्रीकमल पटेल के साथ उनके नाबालिग पोते ने भी ने भी प्रवेश किया और अन्य व्यक्तियों ने कमल पटेल की मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन की शिकायत की जांच के बाद संबंधित मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी को पहले ही निलंबित कर दिया गया था। अब सेक्टर अधिकारी DEO पर सस्पेंड की गाज गिरी है।