WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Deuskar Became IG of BSF : इंदौर के पुलिस कमिश्‍नर मकरंद देऊस्‍कर BSF के IG बनाए गए!

1997 बैच के IPS अध‍िकारी अभी इंदौर के पुलिस कमिश्‍नर!

Deuskar Became IG of BSF : इंदौर के पुलिस कमिश्‍नर मकरंद देऊस्‍कर BSF के IG बनाए गए!

 

Bhopal : इंदौर के पुलिस कमिश्‍नर मकरंद देऊस्‍कर की सेवाएं 5 साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार को सौंपी गई हैं। वे बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के आईजी बनाए गए हैं। वे इंदौर और भोपाल के पुलिस कमिश्‍नर रहे हैं। मध्‍य प्रदेश पुलिस में उन्‍होंने विभिन्‍न दायित्‍वों का बखूबी निर्वहन किया है। अभी औपचारिक रूप से इस आशय के आदेश जारी नहीं हुए हैं।

मकरंंद देऊस्‍कर को पांच वर्ष के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा रहा है। बताया गया कि देऊस्‍कर ने इस संबंध में सरकार को आवेदन दिया था। अब बीएसएफ आईजी का पद खाली होने के बाद देऊस्‍कर को अवसर मिला है।

IMG 20240130 WA0044

भोपाल में पुलिस कमिश्‍नरी सिस्‍टम लागू होने के बाद मकरंद देऊस्‍कर को पहला पुलिस कमिश्‍नर बनाया गया था। मकरंद देऊस्‍कर 1997 बैच के आईपीएस अध‍िकारी हैं।