Dhar Devotees Die in Landslide : उत्तराखंड में भूस्खलन, धार के 3 श्रद्धालुओं की मौत, एक घायल!

केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड के पास सोमवार शाम यह घटना हुई, दो अन्य मृतक सूरत और नेपाल के!  

54

Dhar Devotees Die in Landslide: उत्तराखंड में भूस्खलन, धार के 3 श्रद्धालुओं की मौत, एक घायल!

Rudraprayag : सोनप्रयाग के पास केदारनाथ राजमार्ग पर सोमवार को भूस्खलन के कारण हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा गौरीकुंड से एक किलोमीटर दूर सोनप्रयाग की तरफ हुआ, जब यात्रियों पर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने लगे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने साझा बचाव अभियान चलाया।

सोमवार को रात होने और खराब मौसम और लगातार मलबा गिरने के कारणबचाव अभियान में दिक्कत आईं। इसके चलते रात में अभियान रोकना पड़ा। जनपद पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिगत शाम 6:30 बजे के बाद आवाजाही को बंद कर दिया था। इस अवधि से पहले जो यात्री गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर चले गए थे, वे हादसे का शिकार हुए।

मंगलवार सुबह मौसम में सुधार के साथ मलबा गिरना बंद होने पर बचाव टीमों ने फिर काम शुरू किया। इस दौरान 3 शव मिले, जिन्हें डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एक और महिला अचेत अवस्था में मिली, जिनकी भी मौत हो गई। अभी तक मृतकों की संख्या 5 हो गई है।

इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनके नाम गोपाल (50 साल) पुत्र भक्तराम निवासी धार, दुर्गाबाई खापर (50 साल) पत्नी संघनलाल निवासी धार, तितली देवी (70) पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी जिला धनवा नेपाल, भारत भाई निरालाल (52 साल) पुत्र निरालाल पटेल निवासी खटोदरा सूरत और समनबाई (50 साल) पत्नी शालक राम निवासी झिझोरा धार के नाम शामिल है।

राहत-बचाव कार्य जारी

केदारनाथ राजमार्ग पर सोनप्रयाग के पास सोमवार को हुए भूस्खलन जहां पांच लोगों की मौत हो गई है तो वहीं तीन लोग घायल हुए। इनके नाम जीवच तिवारी (60) पुत्र रामचरित निवासी धनवा नेपाल, मनप्रीत सिंह (30) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल और छगनलाल (45) पुत्र भक्त राम निवासी राजोद धार है। अस्थायी रूप से बाधित मार्ग अब पैदल आवागमन के लिए चालू कर दिया गया है। देर रात से गौरीकुंड की और रुके यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सोनप्रयाग की ओर भेजा जा रहा है।