WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

इंदौर एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास लगी आग, स्थिति नियंत्रण में

459

इंदौर एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास लगी आग, स्थिति नियंत्रण में

इंदौर:इंदौर में एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास एवं पीछे जंगल क्षेत्र में सूखी घास में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और CISF की टीम मौके पर पहुंच गई।

शासकीय विज्ञप्ति के अनुसार टीम द्वारा आग पर नियंत्रण कर लिया गया है और उसे बुझाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। स्थिति पूरी तरह अभी नियंत्रण में है। जल्द ही आग पूरी तरह बुझ जाएगी।