WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Didn’t Like Groom : फोटो में जो लड़का दिखाया वो अच्छा लगा, पर दूल्हा बनकर आया तो उसे लड़की ने नकार दिया!

जानिए, आखिर क्या रहा ऐनवक्त पर शादी टूटने का कारण!

2250

Didn’t Like Groom : फोटो में जो लड़का दिखाया वो अच्छा लगा, पर दूल्हा बनकर आया तो उसे लड़की ने नकार दिया!

Gwalior : शादी से पहले लड़की को लड़के का जो फोटो दिखाया वो अच्छा दिखा, पर जब बारात आई तो वो दूल्हा बना लड़का दुल्हन को पसंद नहीं आया। उसने स्टेज पर ही हंगामा खड़ा कर दिया। दुल्हन ने भी वरमाला निकाल कर फेंक दी। हालात ये हो गए कि पुलिस भी पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौते के बाद शादी कैंसिल कर दी गई।

शादी के दौरान हुआ यह अनोखा मामला था। लड़की ने वरमाला के दौरान जब लड़के की शक्ल देखी तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। यही नहीं लड़की ने वरपक्ष पर यह आरोप भी लगा दिया कि शादी पक्की होने के समय जो फोटो उसे दिखाया गया था वो मोबाइल से फिल्टर किया गया था।

आगया निवासी युवती ममता की शादी ग्वालियर के उटीला गांव में रहने वाले अनिल चौहान से तय हुई थी। शादी तय करने के समय लड़की के परिजनों से लड़के की मुलाकात हुई थी। वहीं लड़की को मोबाइल पर ही फोटो दिखाकर शादी पक्की कर दी गई। लेकिन, जब दूल्हा दुल्हन शादी के समय स्टेज पर आए तो दुल्हन ने दूल्हे की शक्ल देखकर शादी से ही इनकार कर दिया और जयमाला भी उतार दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी हंगामा हुआ और मामला थाने तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने वर वधू पक्ष के बीच समझौता कराया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी करने से इनकार कर दिया।

इस शादी से अच्छा मरना पसंद करूंगी

शादी में हंगामे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास किया। लेकिन, बात नहीं बनी। दुल्हन ने बताया जो फोटो उसे दिखाई थी उसमें लड़का अलग था और उसकी सिर्फ फोन पर बात हुई है। इस लड़के से वह बिल्कुल भी शादी नहीं करेगी। इससे शादी करने से अच्छा वह मरना पसंद करेगी। बात नहीं बनी तो दुल्हन पक्ष ने जो सामान दिया था, उसे दूल्हा पक्ष ने वापस कर दिया।