WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Digital Library: सप्रे संग्रहालय की 27 लाख पन्नों की डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण अभी 11:30 बजे

WhatsApp Image 2025 05 18 At 10.10.48

Digital Library: सप्रे संग्रहालय की 27 लाख पन्नों की डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण अभी 11:30 बजे

भोपाल: आज अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान की डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ अभी 11: 30 बजे होगा।

यह परियोजना भारतीय स्टेट बैंक की सामाजिक सेवा बैंकिंग योजना के तहत पूरी हुई है।

सामरोह के मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत करेंगे। महापौर मालती राय विशिष्ट अतिथि रहेगी।

सप्रे संग्रहालय के संस्थापक पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर ने बताया कि स्टेट बैंक की मदद से 27 लाख पन्नों की डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया जा रहा है। इस लाइब्रेरी में दुर्लभ दस्तावेज सुरक्षित रहेंगे और शोधार्थियों को अध्ययन में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि संग्रहालय की नई वेबसाइट भी लॉन्च कर दी गई है।