WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Dilapidated House Demolished : झांकी मार्ग पर निगम ने जर्जर मकान को गिराया   

निगम ने ऐसे सभी मकान मालिकों को पहले से नोटिस जारी किए  

Dilapidated House Demolished : झांकी मार्ग पर निगम ने जर्जर मकान को गिराया

Indore : शहर में अनंत चतुर्थी पर निकलने वाली झांकियों के मार्ग पर चिन्हित खतरनाक और जर्जर मकानों पर रिमूवल अभियान के तहत आज झोन 2, वार्ड 69 में स्थित सीतलामाता बाजार क्षेत्र में एक खतरनाक और जर्जर मकान को हटाया गया। गौरतलब है कि कलेक्टर आशीष सिंह ने भी बुधवार को झांकी मार्ग का दौरा कर चिह्नित जर्जर मकानों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए थे।

नगर निगम का यह अभियान शहर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और खतरनाक मकानों से संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा। निगम द्वारा सभी संबंधित मकान मालिकों को पहले से नोटिस जारी किया गया है, और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

साथ ही यह कार्यवाही झांकी मार्ग में स्थित खतरनाक मकान पर की गई है जो जन सुरक्षा को देखते हुए जनहित में आवश्यक थी। इस कार्रवाई में भवन अधिकारी विनोद अग्रवाल, भवन निरीक्षक अतीक खान और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में की गई।