WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Malaika Arora : मलाइका अरोड़ा के पिता का अंतिम संस्कार आज, बीमारी का अंदेशा!

आत्महत्या से पहले अनिल अरोड़ा ने दोनों बेटियों से बात की!

Malaika Arora : मलाइका अरोड़ा के पिता का अंतिम संस्कार आज, बीमारी का अंदेशा!

Mumbai : एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने कल सुबह छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम में उनकी मौत की वजह सामने आ गई। प्राथमिक रिपोर्ट में मौत की वजह मल्टीपल इंज्यूरी पाई गई। वहीं उनका विसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। अनिल मेहता का पोस्टमार्टम बुधवार रात 8 बजे मुंबई के कूपर पोस्टमार्टम केंद्र में हुआ।

62 साल के अनिल मेहता अपने परिवार के साथ छठी मंजिल पर रहते थे। उनकी मौत के बाद सभी पहलुओं पर विस्तार से जांच की जा रही है। पुलिस को पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। आत्महत्या से पहले अनिल अरोड़ा ने दोनों बेटियों से बात की थी और कहा कि वे बीमारी से परेशान हो गए हैं।

IMG 20240912 WA0034

मौत से सदमे में मलाइका

पिता की मौत के बाद मलाइका पुणे से तुरंत मुंबई पहुंची। वहां उन्हें रोते हुए देखा गया। इस दुख की घड़ी में उनके दोस्त उन्हें दिलासा देते नजर आए। अनिल मेहता भले ही मलाइका के सौतेले पिता थे, लेकिन वे दोनों ही बेटियों के साथ अच्छी बाउंडिंग शेयर करते थे। अनिल मेहता की मौत के बाद अंदेशा लगाया जा रहा था कि कहीं वह बीमार तो नहीं थे। उनके पड़ोसी लहरी सिंह ने बताया कि उनकी तीन दिन पहले ही अनिल मेहता से फोन पर बातचीत हुई थी। वे बीमार तो नहीं थे।

मलाइका अरोड़ा का बयान भी सामने आया है। मलाइका ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बयान पोस्ट कर इस मुश्किल घड़ी में मीडिया से प्राइवेसी की मांग की। उन्होंने लिखा कि हमें अपने प्रिय पिता अनिल मेहता के निधन के बारे में बताते हुए दुख हो रहा है। वह बहुत ही सौम्य आत्मा, एक समर्पित दादा, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे. हमारा परिवार इस नुकसान से गहरे सदमे में है. इस मुश्किल समय में हम प्राइवेसी चाहते हैं।