Vallabh Bhawan Corridors to Central Vista: जिला पंचायत चुनाव- BJP का गजब संयोग

955
Vallabh Bhawan Corridors to Central Vista:जिला पंचायत चुनाव- BJP का गजब संयोग

Vallabh Bhawan Corridors to Central Vista: जिला पंचायत चुनाव- BJP का गजब संयोग: 3 जिलों में एक वोट से तो 3 अध्यक्ष चिट्ठी ने बनाए!

प्रदेश में हाल ही में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अजब संयोग सामने आया है। प्रदेश में 3 जिले ऐसे हैं जहां बीजेपी का अध्यक्ष केवल 1 वोट से चुनाव जीता और 3 जिले तो ऐसे हैं जहां किस्मत में पूरी तरह बीजेपी का ही साथ दिया।
इसे कांग्रेस की बदकिस्मती कहा जाएगा या कुछ और?

प्रदेश में 52 में से 51 जिला पंचायतों में अध्यक्ष के चुनाव में 40 में भाजपा और 10 जिलों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। चौंकाते हुए ‘गोंडवाना गणतंत्र पार्टी’ ने भी एक जिला पंचायत अध्यक्ष पर कब्ज़ा कर लिया। लेकिन, 3 जिले ऐसे रहे, जहां भाजपा सिर्फ एक वोट से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीती! तीन जिले ऐसे भी हैं, जहां सिक्का, गोली या चिट्‌ठी डालकर अध्यक्ष का फैसला हुआ और ये तीनों कुर्सी भाजपा के हिस्से में गईं।

भोपाल में भी भाजपा जोड़तोड़ कर अध्यक्ष बनाने में कामयाब रही। यहां कांग्रेस के सदस्य को ही भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार बना दिया और उसे जितवा भी लिया। खरगोन में भाजपा ने कांग्रेस से एक वोट ज्यादा लेकर अपना अध्यक्ष बनाया।

Vallabh Bhawan Corridors to Central Vista: जिला पंचायत चुनाव- BJP का गजब संयोग: 3 जिलों में एक वोट से तो 3 अध्यक्ष चिट्ठी ने बनाए!

उमा भारती की बहू उमिता सिंह भी एक वोट से अध्यक्ष चुनी गई! जिला पंचायत मंदसौर का पद भी भाजपा की दुर्गा पाटीदार ने जीता! पर, यहां फैसला चिट्ठी से करना पड़ा। धार में भी कांग्रेस और भाजपा के पास 14-14 वोट होने से गोली डालकर अध्यक्ष चुना गया और अध्यक्ष बना भाजपा उम्मीदवार! आगर जिले में भी अध्यक्ष का फैसला चिट्ठी से हुआ। यहां भी भाजपा की मुन्नी बाई जीती। गौर करने वाली बात यह रही कि जहां भी एक वोट या चिट्ठी से फैसला हुआ, वहां भाजपा उम्मीदवार ही जीते! क्या चिट्ठी ने भी कांग्रेस के साथ दगाबाजी की!

BJP के सभी महापौरों की शपथ में CM शामिल होंगे!

प्रदेश की 16 में से 9 नगर निगमों के महापौर पद भाजपा ने जीते! अब समय आ गया इन महापौरों के शपथ लेने का! पहले तय हुआ था कि कुछ प्रमुख निगमों के महापौरों को मुख्यमंत्री शपथ दिलाएंगे! लेकिन, बाद में निर्वाचन आयोग के निर्देश आए कि सभी निर्वाचित महापौरों को कलेक्टर ही शपथ दिलाएंगे!

CM SSC

लेकिन, सभी 9 महापौरों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे! इस दौरान मुख्यमंत्री जनता से सीधा संवाद भी करेंगे। बीजेपी इन सभी नौ स्थानों पर इस कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर मनाने जा रहा है।माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री संबंधित शहर के विकास को लेकर कोई बड़ी और नई घोषणा भी कर सकते हैं!

बड़ी प्रशासनिक सर्जरी 15 अगस्त के बाद

प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी को लेकर लम्बे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। पहले कहा जा रहा था कि पंचायत और नगर निकाय चुनाव के बाद कई अफसरों को इधर-उधर किया जा सकता है, पर अब इसका मुहूर्त 15 अगस्त के बाद होने के आसार हैं। क्योंकि, प्रदेश के अधिकांश जिलों का प्रशासन ‘तिरंगा अभियान’ में व्यस्त है और तबादलों से ये प्रभावित हो सकता है! इस सर्जरी को विधानसभा चुनाव से पहले की बड़ी सर्जरी भी माना जा सकता है। इसे लेकर लम्बे समय से मंथन चल रहा है और बड़े स्तर पर इसकी कवायद भी हो चुकी है।

वरिष्ठ आईएएस रेणुका कुमार की अपने कैडर में वापसी

केंद्र मे अल्पसंख्यक मंत्रालय की सचिव रहीं रेणुका कुमार की अचानक अपने काडर वापसी को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे। 1987 बैच की आई ए एस अधिकारी कुमार एक साल पहले ही केंद्र में आईं थीं।

Vallabh Bhawan Corridors to Central Vista:जिला पंचायत चुनाव- BJP का गजब संयोग

अब सबकी नजरें उनके काडर राज्य उत्तर प्रदेश पर है कि मुख्यमंत्री क्या उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपेगे?

ICAR को मिला नया मुखिया

कृषि मंत्रालय की इकाई आई सी ए आर को अंततः नया मुखिया मिल ही गया। डाक्टर हिमांशु पाठक को आई सी ए आर का नया महानिदेशक और कृषि अनुसंधान विभाग का सचिव नियुक्त किया गया। अभी तक इन दोनों ही पदो पर डाक्टर त्रिलोचन महापात्र थे। वे 2016 में रिटायर होने के बाद अनुबंध पर नियुक्त है।


Read More… Kissa-A-IAS Couple:पड़ौसी जिलों के कलेक्टर हैं ये दोनों पति-पत्नी 


राष्ट्रीय उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग में नई नियुक्तियां

केंद्र ने राष्ट्रीय उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग में लंबे समय से खाली पडे सदस्यों के पद पर नियुक्ति कर दी है। पूर्वोत्तर मामलों के रिटायर्ड सचिव इंद्रजीत सिंह और पंजाब तथा हरियाणा हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त जज सुधीर अहलूवालिया को सदस्य नियुक्त किया है। सिंह केरल काडर के आईएएस अधिकारी है।

IPS थाउसन को महत्वपूर्ण अतिरिक्त दायित्व

मध्य प्रदेश काडर के आई पी एस अधिकारी को एक और जिम्मेदारी दी गई है। 1988 बैच के एस एल थाउसन को केंद्रीय बल भारत – तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वे वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल (एस एस बी) के महानिदेशक है।

Author profile
Suresh Tiwari
सुरेश तिवारी

MEDIAWALA न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक सुरेश तिवारी मीडिया के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है। वे मध्यप्रदेश् शासन के पूर्व जनसंपर्क संचालक और मध्यप्रदेश माध्यम के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहने के साथ ही एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी और प्रखर मीडिया पर्सन हैं। जनसंपर्क विभाग के कार्यकाल के दौरान श्री तिवारी ने जहां समकालीन पत्रकारों से प्रगाढ़ आत्मीय रिश्ते बनाकर सकारात्मक पत्रकारिता के क्षेत्र में महती भूमिका निभाई, वहीं नए पत्रकारों को तैयार कर उन्हें तराशने का काम भी किया। mediawala.in वैसे तो प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खबरों को तेज गति से प्रस्तुत करती है लेकिन मुख्य फोकस पॉलिटिक्स और ब्यूरोक्रेसी की खबरों पर होता है। मीडियावाला पोर्टल पिछले सालों में सोशल मीडिया के क्षेत्र में न सिर्फ मध्यप्रदेश वरन देश में अपनी विशेष पहचान बनाने में कामयाब रहा है।