WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

संभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम!

विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपने कौशल का किया प्रदर्शन!

संभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम!

Ratlam : शहर की सागोद रोड़ स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में संभाग के विभिन्न जिलों से आए 120 से अधिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

IMG 20250120 WA0059

प्रतियोगिता के नोडल एवं संयोजक, प्राचार्य सुभाष कुमावत ने अपने आतिथ्य और संगठन कौशल से इस आयोजन को सफल बनाया। प्रतियोगिता की जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी एव जिला सह-संयोजक दीपेन्द्र सिंह ठाकुर ने आयोजन से जुड़ी जानकारियां साझा की। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ आरसी पांचाल, व्यायाम शिक्षक दातारसिंह शक्तावत, महेंद्र शुक्ला, अशोक व्यास, राजेश कोठारी, राहुल वर्मा, शंकरलाल मालवीय आदि उपस्थित रहें।

प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने कर्मचारियों में स्वास्थ्य और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आपसी सहयोग और सद्भाव को भी बढ़ावा दिया।