WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Factionalism in Congress : जीतू पटवारी बोले ‘कांग्रेस में गुटबाजी का कैंसर, जिसे खत्म करना जरूरी, नहीं तो कांग्रेस खत्म हो जाएगी!

देखिए वीडियो, जीतू पटवारी ने क्या कहा!

Factionalism in Congress : जीतू पटवारी बोले ‘कांग्रेस में गुटबाजी का कैंसर, जिसे खत्म करना जरूरी, नहीं तो कांग्रेस खत्म हो जाएगी!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dharampuri (Dhar) : महू में 27 जनवरी को होने वाली कांग्रेस की रैली की तैयारी के सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी धरमपुरी आए और यहां एक रैली के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक रैली को भी संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा पर बोलने के अलावा अपनी पार्टी को भी कैंसर ग्रस्त बताता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुटबाजी का कैंसर है। इसे खत्म करना बहुत जरूरी है। यदि इसे खत्म नहीं किया तो कांग्रेस के ही खत्म होने का खतरा है।

धरमपुरी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 27 जनवरी को महू में होने वाले कांग्रेस के बड़े कार्यक्रम के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान करने पहुंचे थे। उन्होंने बाइक पर सवार होकर रैली के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया और एक निजी गार्डन में बैंठक ली।‌ बैठक में 27 जनवरी को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की अध्यक्षता में महू मे होने वाले कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी और ज़्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर विभाग की एक डायरी है जिसमें भाजपा का नाम है। यदि नरेंद्र मोदी सरकार उन डायरियों की निष्पक्ष जांच कराएं तो भाजपा सरकार का आधे से ज्यादा मंत्रिमंडल जेल की सलाखों के पीछे होगा। वहीं 2025-26 की शराब की नई नीति के अंतर्गत धार्मिक क्षेत्र में शराबबंदी कि जो योजना बनाई है, उस पर भी उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि धार्मिक क्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शराबबंदी करके वैध शराब बंद करने वाले हैं और अवैध शराब खुद बेचेंगे। व्यापार व्यवसाय भी उनके लोग करेंगे जिसमें सरकार उनकी मदद करेंगी।