WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Simhasth 2028: संभागायुक्त आशीष सिंह ने नवीन घाट निर्माण और प्रस्तावित पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया, आध्यात्मिक गुरू विजय शंकर मेहता रहे मौजूद

7

Simhasth 2028: संभागायुक्त आशीष सिंह ने नवीन घाट निर्माण और प्रस्तावित पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया, आध्यात्मिक गुरू विजय शंकर मेहता रहे मौजूद

उज्जैन। Simhasth 2028: संभागायुक्त आशीष सिंह ने आज सुबह नवीन घाट निर्माण और प्रस्तावित पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया। आध्यात्मिक गुरू विजय शंकर मेहता और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह ने बुधवार को नियमित निरीक्षण के तहत सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत त्रिवेणी श्री शनि मंदिर के सामने निर्माणाधीन नवीन घाट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान शक्करवासा की ओर से घाट तक पहुंच मार्ग तैयार करने के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। संभागायुक्त श्री सिंह ने त्रिवेणी पुल के नीचे निर्माणाधीन पुलिया निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया।

IMG 20260624 WA0035 scaled

संभागायुक्त श्री सिंह ने नवीन घाटों से जोडऩे वाले मार्ग की पूरी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान हमारे हनुमान शांतम आश्रम के आध्यात्मिक गुरू श्री विजय शंकर मेहता ने सिंहस्थ 2028 को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।