WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

DM Praised Excellent Performing Students: कलेक्टर सूर्यवंशी ने उत्कृष्ट विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की

WhatsApp Image 2023 05 25 At 17.11.40 696x349

DM Praised Excellent Performing Students: कलेक्टर सूर्यवंशी ने उत्कृष्ट विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की

Ratlam : जिले के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य मेरिट में अपना स्थान बनाया।उत्कृष्ट विद्यालय के अध्यक्ष जिलाधीश नरेंद्र सूर्यवंशी ने विद्यालय के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर संस्था प्राचार्य सुभाष कुमावत, शिक्षकों व प्रदेश स्तर पर संस्था का नाम गौरांवित करने वालें विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

संस्था प्राचार्य सुभाष कुमावत ने विद्यालय के श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य मेरिट में कक्षा 12 वी में कु. दीक्षिता जैन ने कला संकाय में 5 वा स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा 10वीं में राज्य मेरिट में अक्षत भावसार ने 9वाँ स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जिला मेरिट में कु.प्राची पाठक ने तीसरा स्थान प्राप्त कर संस्था व जिले का गौरव बढ़ाया।कक्षा 10वीं का परिणाम 95.8% रहा जिसमें प्रथम श्रेणी में 90.7.% तथा द्वितीय श्रेणी में 43% विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 85.25% रहा जिसमें प्रथम श्रेणी में 71.4% तथा द्वितीय श्रेणी में 13.8% विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया। परीक्षाफल का बेसब्री से प्रतीक्षारत विद्यालय परिवार के प्रधान सुभाष कुमावत ने परीक्षा परिणाम आते ही श्रेष्ठ स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर व पुष्पहार द्वारा सम्मान किया।

WhatsApp Image 2023 05 25 at 17.11.41

इस अवसर पर सुनील कुमार कदम, श्रीमती माया मौर्या, सुश्री यशस्वी वर्मा, डॉ.ललित मेहता, मनोज मूणत, श्रीमती रीना कोठारी, सुरेश राठौड़, ईश्वर सिंह राठौर सहित विद्यालय परिवार ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की।

उक्त छात्रों के अतिरिक्त जिले की अशासकीय ऑक्सफोर्ड पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावरा की कु.आशी पिता जितेंद्र राठौर एवं मोहित राजेश धनोतिया एवं आयुष पिता रामनिवास शाह द्वारा भी प्रदेश की प्राविण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। इस तरह जिले के हाई स्कूल कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम 60.09 प्रतिशत रहा एवं हायरसेकेंडरी कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम 53.95 रहा। जिसमें छात्राओं के परीक्षा परिणाम का प्रतिशत अधिक रहा।