WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Dowry Harassment : कोलकाता से आई दहेज प्रताड़ित युवती पुलिस के साथ इंदौर आई!

युवती ने पति और ससुराल पर मारपीट के आरोप लगाए

WhatsApp Image 2022 08 29 At 8.29.32 PM 696x379

Indore : कोलकाता कोर्ट के आदेश के बाद पश्चिम बंगाल से दहेज प्रताड़ित युवती के साथ आई पुलिस विजय नगर थाना क्षेत्र में पहुंची। दहेज प्रताड़ित युवती ने दहेज में दी गई नकदी और अन्य सामग्री की रिकवरी की कार्रवाई करवाई और पति और ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। वे इससे पहले भी रिकवरी के लिए इंदौर आई थी।

दहेज प्रताड़ना के इस मामले में कोलकाता से इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में पहुंची विवाहिता निधि जिंदल ने बताया कि 29 जनवरी 2022 में उसकी शादी इंदौर के स्कीम नंबर 54 स्थित विजय नगर क्षेत्र के रहने वाले अंकित अग्रवाल से हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो उन दोनों में अच्छे रिश्ते रहे, लेकिन बाद में पति अंकित अग्रवाल, लिलुआ हावड़ा कोलकाता की रहने वाली निधि को अलग-अलग तरह से प्रताड़ित करने लगा। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। दहेज प्रताड़ना करते हुए निधि पर अंकित की मां नीलम, बहन पूजा भी परेशान करते थे।

जब पीड़िता निधि की सहन शक्ति खत्म हो गई तो शादी के करीब 8 माह बाद वह अपने मायके कोलकाता चली गई। जब दोनों के बीच के रिश्ते टूटने की कगार पर आ गए, तो पीड़ित निधि ने पति और ससुराल वालों से पिता द्वारा दिए गया दहेज वापस मांगा। पति अंकित और उसके परिवार ने ली गई नकद राशि और अन्य दहेज सामग्री मांगी, पर उन्होंने लौटाने से इंकार कर दिया। निधि ने बताया कि कोर्ट के आदेश से पहले भी वे पुलिस के साथ आई थी, पर हम पर उल्टे केस लगा दिए गए। लॉकर और बैंक एकाउंट भी चेक नहीं करने दिए गए थे। उन्होंने बताया कि इस बार वे कोर्ट से स्पष्ट आदेश लेकर आई हैं और लॉकर और एकाउंट भी चेक किए जा रहे। निधि के मुताबिक, कोलकाता और इंदौर दोनों जगह की पुलिस का पूरा सहयोग मिल रहा है।

पीड़ित निधि की पहल पर मामला कोलकाता की स्थानीय कोर्ट में पहुंचा। समय बीतने के बाद कोर्ट ने कोलकाता पुलिस को आदेश दिए कि वह इंदौर पहुंचे और आरोपी पति से दहेज की राशि और दहेज सामग्री की रिकवरी करें। इस कड़ी में सोमवार को निधि कोलकाता के हावड़ा की पुलिस के साथ इंदौर के विजय नगर थाने पहुंची। जहां विजय नगर पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के रहने वाले अंकित के 3 बैंक अकाउंट की जांच पड़ताल के साथ रिकवरी की जा रही है। दहेज प्रताड़ना के इस मामले में फिलहाल पति पत्नी के बीच तलाक नहीं हुआ है।