DPC For Special DG: 6 वरिष्ठ IPS अफसरों के नाम पर हुआ विचार

जानिए कौन वरिष्ठ IPS अधिकारी होंगे पदोन्नत

827
DPC For IPS Promotion:

DPC For Special DG: 6 वरिष्ठ IPS अफसरों के नाम पर हुआ विचार

भोपाल: भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बैच के छह अफसरों को एडीजी से स्पेशल डीजी बनाए जाने के लिए आज मंत्रालय में DPC हुई। इसमें एसडब्ल्यू नकवी सहित 6 अफसरों को डीजी पद पर पदोन्नति करने विचार किया गया। पदों के रिक्त होंने के बाद इन अफसरों के पदोन्नति आदेश जारी किए जाएंगे।

मंत्रालय में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की अध्यक्षता में हुई DPC में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार और DGP सुधीर कुमार सक्सेना मौजूद रहे। इस DPC में 1990 बैच के IPS अधिकारी एसडब्ल्यू नकवी, वीके माहेश्वरी, अशोक अवस्थी, अनुराधा शंकर सिंह, विजय कटारिया और बीबी शर्मा को स्पेशल डीजी पद पर पदोन्नति देने विचार किया गया। डीपीसी बैठक हो गई है और जल्द ही इन सभी पदोन्नत अफसरों के पदोन्नति आदेश भी जारी किए जाएंगे।

गौरतलब है कि स्पेशल डीजी के पद पर पदस्थ मुकेश जैन जुलाई में सेवानिवृत्त हो रहे है। उनके रिटायरमेंट पर एक पद खाली हो जाएगा। तब इस पद पर सबसे सीनियर आईपीएस अफसर एसडब्ल्यू नकवी को पदोन्नति दी जाएगी। इसके बाद जैसे-जैसे पद रिक्त होंगे अफसरों को पदोन्नति दी जाएगी।