ड्राइवर ने सहारा देने के नाम पर किया 36 वर्षीय महिला का शोषण

255

ड्राइवर ने सहारा देने के नाम पर किया 36 वर्षीय महिला का शोषण

भोपाल:राजधानी के एक थाना क्षेत्र में पति से अलग रहने वाली महिला को एक ड्राइवर ने सहारा देना शुरू कर दिया। कुछ ही दिनों में भरोसा जीतने के बाद उसने महिला को शादी करने का झांसा दिया तथा उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पिछले दिनों जब महिला ने शादी करने के लिए दबाव डाला, तो उसने परिवार के लोगों के न मानने का बहाना बनाकर शादी करने से इंकार कर दिया। महिला ने कल मामले में शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 36 वर्षीय महिला कोहेफिजा इलाके एक कॉलोनी में रहती है। कुछ वर्षोंं पहले मनमुटाव के चलते वह अपने दो बच्चों को साथ लेकर अलग रहने लगी थी। घर का खर्च चलाने के लिए वह घरों में झाड़ू पौंछे का काम करने लगी थी। सलाह लेने के लिए महिला अक्सर करोद इलाके में रहने वाले अपने गुरू भाई के घर जाती थी। चार साल करोद में उसकी मुलाकात देवेन्द्र यादव नाम के युवक से हो गई। देवेन्द्र ड्राइवर तो वह महिला की आने-जाने में मदद करने लगा। देवेन्द्र ने महिला को शादी का झांसा दिया तथा उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।