WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

उत्‍तर रेलवे में ब्‍लॉक के कारण इंदौर- शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर एक्सप्रेस प्रभावित!

WhatsApp Image 2026 02 04 At 18.41.22

उत्‍तर रेलवे में ब्‍लॉक के कारण इंदौर- शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर एक्सप्रेस प्रभावित!

विस्तृत जानकारी के लिए खबर में दी गई लिंक फालो कीजिए!

Ratlam : उत्तर रेलवे में निर्माण कार्य हेतु प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण कुछ ट्रेने प्रभावित रहेगी। ब्लॉक कार्य के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर से संचालित होने वाली इंदौर- शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर- इंदौर एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेगी।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि 25 मई 2026 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22941 इंदौर- शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन उधमपुर एक्‍सप्रेस, जालंधर कैंट रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा जालंधर कैंट से शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन उधमपुर तक निरस्‍त रहेगी।

इसी प्रकार 27 मई 2026 तक शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन उधमपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22942 शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन उधमपुर- इंदौर एक्‍सप्रेस, जालंधर कैंट रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन इंदौर उधमपुर से जालंधर कैंट तक निरस्‍त रहेगी। ट्रेनों के बारे में अद्यतन जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं!