शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा UP के मुख्य सचिव बने

रिटायरमेंट के ठीक 1 दिन पूर्व हुआ आदेश, 1 साल की मिली सेवा वृद्धि

491

शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा UP के मुख्य सचिव बने

नई दिल्ली: केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव सीनियर आईएएस श्री दुर्गा शंकर मिश्रा को रिटायरमेंट के ठीक 1 दिन पूर्व उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया। उन्हें वर्तमान में 1 वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है।

Also Read: Jhuth Bole Kauva Kaate: सुनो, कुछ कहना है तुमसे, मैं 2021 

उल्लेखनीय है कि श्री मिश्रा 31 दिसंबर को आज सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके स्थान पर मनोज जोशी को शहरी विकास मंत्रालय का सचिव बनाया गया है। श्री दुर्गा शंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस हैं । उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें मुख्य सचिव बनाया गया है।