Effect of Cold : कोहरे और ठंड के कारण MP के कई जिलों में स्कूलों का समय बदला!

शिवपुरी कलेक्टर ने 4 से 7 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए

621

Effect of Cold : कोहरे और ठंड के कारण MP के कई जिलों में स्कूलों का समय बदला!

Bhopal : कड़ाके की ठंड और कोहरे से लोग हलाकान हैं। ऐसे में प्रदेश के कई जिलों के स्कूलों का समय बदला गया। शिवपुरी में 8th तक की क्लासों की छुट्‌टी कर दी गई। शिवपुरी कलेक्टर ने 4 से 7 जनवरी तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रखने के आदेश दिए। भोपाल और सागर समेत कई जिलों में स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया। MP बोर्ड की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का समय भी बदल दिया गया।
स्कूल शिक्षा विभाग ने 9वीं से लेकर 12वीं क्लास की परीक्षाओं का समय बदल दिया है। पहली शिफ्ट में पहले सुबह 8 बजे से परीक्षा होनी थी, इसे बढ़ाकर 9 बजे कर दिया गया है। दूसरी शिफ्ट में सुबह 11.15 बजे होने वाले एग्जाम का टाइम बढ़ाकर दोपहर 1 बजे कर दिया गया है।
प्रदेश में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी भोपाल समेत कई जिलों में घना कोहरा रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव (छतरपुर) रहा। यहां रात का तापमान 6.2 रिकॉर्ड हुआ। सीधी, खंडवा, खरगोन, बैतूल, नर्मदापुरम, रीवा, सतना को छोड़ प्रदेश के बाकी 45 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है।

WhatsApp Image 2023 01 03 at 6.39.31 PM
भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भी राजधानी के स्कूलों का टाइम बदलने के आदेश जारी किए हैं। सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल और आंगनबाड़ी सुबह 9.30 बजे से शुरू होंगे। जिन स्कूलों में दो शिफ्ट लगती है, वे 9 बजे से लगेंगे। इससे पहले प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कलेक्टर को स्कूल टाइम बदलने के निर्देश दिए थे।
सागर में सुबह 9.30 बजे स्कूल लगेंगे। रीवा में 5th क्लास तक के स्कूल सुबह 10.30 बजे से लगेंगे। भिंड में एक हफ्ते पहले ही स्कूल टाइम सुबह 10.30 बजे किया जा चुका है। सीधी में भी नर्सरी से 5th क्लास तक के स्कूल का समय सुबह 10 बजे कर दिया गया है। सतना में क्लास 5th तक के लिए स्कूलों का समय सुबह 10 बजे कर दिया गया है। विदिशा में क्लास 5th तक के स्कूल सुबह 9.30 बजे से शुरू होंगे। गुना में 12वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। स्कूल 9.30 बजे के बाद लगेंगे।