WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Effect of NO CAR DAY : इंदौर में ‘नो कार डे’ के दिन 2 लाख लीटर ईंधन कम जला, 10% प्रदूषण घटा!

आम दिनों के मुकाबले सड़क पर गुजरने वाली कारों की संख्या 30% कम रही!

721

Effect of NO CAR DAY : इंदौर में ‘नो कार डे’ के दिन 2 लाख लीटर ईंधन कम जला, 10% प्रदूषण घटा!

Indore : शहर ने भी दुनिया के साथ कल रविवार 22 सितंबर को ‘नो कार डे’ मनाया। छुट्टी का दिन होते हुए सड़कों पर कारें कम दिखाई दी। बड़ी संख्या में लोगों के साथ अधिकारियों ने भी एक दिन कारों से दूरी बनाई। बीआरटीएस के प्रमुख चौराहों पर लगे कैमरों से प्रति घंटे की जाने वाली वाहनों की गणना से पता लगा कि सुबह 7 से शाम 5 बजे के बीच आम दिनों की तुलना में गुजरने वाली कारों की संख्या 30% कम रही।

इस सजगता से शहर में 2 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल कम जला। इसका फायदा यह हुआ कि प्रदूषण में 10% की कमी आई। अफसर और जनप्रतिनिधियों ने साइकिल, दोपहिया और लोक परिवहन की सवारी कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कलेक्टर आशीष सिंह ईवी स्कूटर पर सफर करते दिखे तो महापौर पुष्यमित्र भार्गव व निगम आयुक्त शिवम वर्मा साइकिल पर निकले।

IMG 20240923 WA0032

ईंधन में कमी ऐसे आंकी गई

पेट्रोल डीजल डीलर्स एसोसिएशन के राजेन्द्रसिंह वासु के अनुसार इंदौर में आम दिनों में रोजाना 10 लाख लीटर पेट्रोल और 15 लाख लीटर डीजल की खपत होती है। रविवार को पेट्रोल की खपत 1 लाख लीटर और डीजल की खपत में 75 से 1.10 लाख लीटर की कमी देखी गई। औसत देखा जाए तो करीब 2 लाख लीटर की कमी आई।

चौराहों पर कारों की संख्या घटी

‘नो कार डे’ पर शहर के अधिकांश चौराहों पर ट्रैफिक कैमरा के माध्यम से लिए गए प्रति घंटे के व्हीकल काउंट के आंकड़ों के अनुसार चौराहों पर कल रविवार को वाहनों की संख्या में 25% से 60% की कमी आंकी गई। 22 सितंबर के आंकड़ों की तुलना पिछले रविवार के आंकड़ों से की गई। सबसे ज्यादा कमी लैंटर्न चौराहे से गुजरने वाली कारों की संख्या में पाई गई। यहां यह कमी 43% से 66% थी।