WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Empanelment: दूरदर्शन केंद्र भोपाल में स्ट्रिंगर्स का Empanelment , 5 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन!

1027

Empanelment: दूरदर्शन केंद्र भोपाल में स्ट्रिंगर्स का Empanelment , 5 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन!

 

भोपाल: दूरदर्शन केंद्र भोपाल के समाचार एकांश में समाचारों के संकलन के लिए स्ट्रिंगर्स का Empanelment किया जा रहा है। दूरदर्शन केंद्र भोपाल प्रदेश के सभी जिलों में अपने स्ट्रिंगर्स ऱखने के लिए आवेदकों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। आवेदक को अपने आवेदन पत्र में कस्बा एवं शहरों के नाम का उल्लेख करना है; जहां से वह दूरदर्शन के लिए काम करने के इच्छुक हैं।

इस संबंध में और अधिक जानकारी प्रसार भारती की वेबसाइट Http/prasarbharti.gov.in/pbvacancies पर उपलब्ध है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2024 है।

श्रीमती पूजा पी वर्धन, निदेशक समाचार एंव प्रमुख दूरदर्शन केंद्र भोपाल ने बताया है कि इच्छुक अभ्यर्थी प्रसार भारती की वेबसाइट के वैकेंसी सेक्शन में जाकर स्ट्रिंगर Empanelment से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। स्ट्रिंगर्स के नए Empanelment के लिए पुराने पैनलबद्ध स्ट्रिंगर्स को भी आवेदन करना अनिवार्य है।