WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Encounter : थाने से भागे 2 बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़

दोनों बदमाश घायल, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया

Indore : बुधवार दोपहर पुलिस और बदमाशों के बीच आमने सामने मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। यह घटना एमजी रोड थाने की है। बदमाशों के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ में दोनों को गोली मारी है। पुलिस उन्हें घर से उठाकर ले गई थी।

बताया जा रहा है तीन आरोपी अकरम उर्फ जिन्न, इमरान उर्फ इम्मू और जफर को पुलिस ने पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान दो आरोपी अकरम और इमरान मौका पाकर भाग निकले। पुलिस टीम ने पीछा किया तो दोनों पत्थर गोदाम के पीछे खाली पड़े मैदान में छुप गए। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को आत्मसमर्पण के लिए कहा, तो बदमाशों ने क्राइम ब्रांच की टीम पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस की तरफ से भी फायरिंग हुई।

पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया है। ज्यादा घायल का नाम अकरम बताया जा रहा है। अकरम और इमरान पर रावजी बाजार और चंदन नगर थाने में जानलेवा हमला करने के मामले में गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच ने बुलाया था। इसी दौरान मौका पाकर वे फरार हो गए। इनके खिलाफ पहले से दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

परिवार का हास्पिटल में हंगामा
बदमाशों के परिवार वालों ने ये इसे पुलिस की फर्जी मुठभेड़ बताया। उनका आरोप है कि दोनों को पुलिस घर से उठाकर ले गई। आश्वासन दिया गया था कि कुछ नहीं करेंगे और वहां ले जाकर गोली मार दी। अकरम और इमरान को घर से लाकर थाने में बैठा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें सुनसान जगह ले जाकर गोली मारी है। परिजनों ने पुलिस पर कई गम्भीर आरोप लगाए और कहा कि पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ में दोनों को गोली मारी है। परिजनों ने कहा कि हमारे पास पुलिस के खिलाफ वीडियो है, जब वे अकरम और इम्मू को घर से ले गए थे।