Exit Polls-2: कहीं पार्टियों की वापसी तो कहीं मुकाबला कांटाजोड़ 

यूपी में योगी राज, पंजाब में आप और शेष तीन राज्यों में कांटे की टक्कर का अनुमान

1133

New Delhi : पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के मतदान का आज अंतिम दौर पूरा हो गया। कई न्यूज़ चैनल ने अपने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए हैं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। उत्तराखंड और मणिपुर में BJP और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान है।

WhatsApp Image 2022 03 07 at 6.47.31 AM

इन पांच राज्‍यों के चुनाव नतीजे केंद्र सरकार के लिए भी अहम है। क्‍योंकि, ये चुनाव नतीजे  को आम चुनाव 2024 का सेमीफाइनल माना जा रहा है। फिलहाल उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, जबकि पंजाब में कांग्रेस सत्ता में है।

Exit Polls के अनुमानों के अनुसार उत्तर प्रदेश (UP) में BJP की सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन, सीटों को लेकर उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। 211 से 234 तक सीटें मिलने का गणित है।

WhatsApp Image 2022 03 07 at 6.47.31 AM 1

Punjab

पंजाब में कुल 117 सीटे हैं और बहुमत के लिए 59 सीटें ज़रूरी है। इंडिया टुडे एक्सिस के एक्ज़िट पोल के मुताबिक पंजाब में AAP को बहुमत मिल सकता है। AAP को 117 सीटों में से 76 से 90 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 19 से 31 सीटें मिलने का अनुमान है। अकाली दल को 7 से 11 सीटें मिलने का अनुमान है। साल 2017 में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया था और कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं।

रिपब्लिक टीवी और पी मार्क़ ( P-Marq) के मुताबिक AAP को 62 से 70 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 23 से 31 सीटें मिल सकती हैं। शिरोमणि अकाली दल को 16 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य दलों को एक से तीन सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है।

 

ABP न्यूज़-

सी वोटर के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी को 51 से 61, कांग्रेस को 22 से 28 और अकाली दल को 20 से 26 सीटें मिलने का अनुमान है। BJP को सात से 13 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है।

Uttarakhand

ABP और C-Voters के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस को 32-38 सीटें मिल सकती है। जबकि, BJP को 26 से 32 सीटें मिलने का अनुमान है। AAP को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें आएंगी। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी के 36 सीटों की जरुरत होगी। ऐसे में कांग्रेस को थोड़ी बढ़त मिलती दिख रही है।

Times Now-

वीटो के मुताबिक उत्तराखंड में BJP को 37 सीटें, कांग्रेस को 31 सीटें और आप एवं अन्य को 1-1 सीटें मिलेंगी। इनके मुताबिक उत्तराखंड में फिर से BJP की सरकार बन सकती है। लेकिन, कांग्रेस भी यहाँ बहुमत के बहुत करीब है। न्यूज24-चाणक्य के मुताबिक बीजेपी को 43, कांग्रेस को 24 सीटें मिल सकती है। इनके सर्वे को मानें तो उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बननी तय है।

Goa

गोवा में कुल 40 सीटें हैं  और बहुमत के लिए 21 सीटें हासिल करना ज़रूरी है। यहां भी Congress और BJP के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया गया है।   टाइम्स नाउ-वीटो के मुताबिक गोवा में कांग्रेस को 16 सीटें, बीजेपी को 14 सीटें, AAP को 4 और अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान है यानी गोवा में कांग्रेस और बीजेपी दोनों में कोई भी अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है।

ऐसे में सरकार बनाने में अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका अहम हो जाएगी। इंडिया टुडे एक्सिस के एक्ज़िट पोल के मुताबिक गोवा में बीजेपी को 14 से 18, कांग्रेस को 15 से 20, टीएमसी को दो से पांच सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य दलों को चार सीटें मिल सकती हैं।

एबीपी सी वोटर्स के मुताबिक, बीजेपी को 13 से 17, कांग्रेस को 12 से 16 सीटें मिलने का अनुमान है। AAP को 1 से 5 और TMC को 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है।  पिछली बार सबसे बड़ी पार्टी के रूप में कांग्रेस उभरी थी, लेकिन BJP सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने में कामयाब हुई थी।

Manipur

मणिपुर में कुछ एक्ज़िट पोल BJP को बहुमत की संभावना जाहिर कर रहे हैं। वहीं कुछ एक्ज़िट पोल्स में कड़े मुक़ाबले का अनुमान जाहिर किया गया है।

इंडिया टुडे एक्सिस के एक्ज़िट पोल के मुताबिक मणिपुर में BJP को 33 से 43 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 4 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य दलों को 10 से 23 सीटें हासिल हो सकती हैं। ABP न्यूज़-सी वोटर के मुताबिक मणिपुर में BJP को 23 से 27 कांग्रेस 12 से 16 और NPP को 10 से 14 सीटें मिल सकती है।

पिछले महीने 10 फरवरी से पांच राज्यों, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विभिन्न चरणों में मतदान शुरु हुआ था। यूपी में मतदान 10 फरवरी से शुरू होकर सात चरणों में हुआ। मणिपुर में 27 फरवरी से दो चरणों में मतदान हुआ था, जबकि उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को एक ही चरण में मतदान हुआ।

पंजाब में भी 20 फरवरी को एक ही चरण में मतदान हुआ था। एग्जिट पोल या ओपिनियन पोल सिर्फ अनुमान हैं, वास्तविक आंकड़े नहीं। असली और सटीक विधानसभा चुनावों के नतीजे, 10 मार्च को मतगणना के बाद चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए जाएंगे।