IPS Transfer: अंडमान एवं निकोबार और पुडुचेरी में नए DGP पदस्थ, 3 IPS अधिकारियों के तबादले 

434
Additional SP Transfer

IPS Transfer: अंडमान एवं निकोबार और पुडुचेरी में नए DGP पदस्थ, 3 IPS अधिकारियों के तबादले 

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ज्वाइंट AGMUT कैडर के 3 IPS अधिकारियों का हाल ही में तबादला किया है। अंडमान एवं निकोबार और पुडुचेरी में नए DGP पदस्थ किए है।

 

इस लिस्ट में देवेश चंद्र श्रीवास्तव, शालिनी सिंह और हर गोविन्दर सिंह धालीवाल का नाम शामिल हैं।

 

देवेश चंद्र श्रीवास्तव को DGP अंडमान एवं निकोबार पद से स्थानंतरित करके दिल्ली पुलिस में तैनात किया गया है। इससे पहले वह मिजोरम में डीजीपी पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इससे पहले वह दिल्ली पुलिस की आर्थिक शाखा में विशेष आयुक्त पद पर कार्यरत थे।

 

आईपीएस अधिकारी शालिनी सिंह को दिल्ली पुलिस से हटाकर पुडुचेरी DGP पद पर नियुक्त किया है।वे अगस्त से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी। वह दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में विशेष आयुक्त के रूप में कर चुकी हैं। किसान आंदोलन के दौरान उन्हें ज्वाइंट सीपी वेस्टर्न रेंज के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इस लिस्ट में तीसरा नाम हरगोविन्दर सिंह धालीवाल का है। उन्हें दिल्ली पुलिस से स्थानंतरित करके DGP अंडमान एवं निकोबार पद पर तैनात किया गया है।उन्होंने देवेश चंद्र श्रीवास्तव का स्थान ग्रहण किया है।

बता दें कि हरगोविन्दर सिंह धालीवाल धौला कुआं दुष्कर्म, जिगीश घोष हत्याकांड और पत्रकार सौम्या विश्वनाथ हत्याकांड के मामलों को सुलझाने का काम किया था। सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी अहम भूमिका निभाई थी।