WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation: शहर में 12 घंटे में 3 नेत्रदान, अब होगा 6 लोगों के जीवन में उजियारा!

Eye Donation: शहर में 12 घंटे में 3 नेत्रदान, अब होगा 6 लोगों के जीवन में उजियारा!

 

Ratlam : शहर में नेत्रदान को लेकर जागरूकता बढ़ती जा रही हैं, रविवार को 12 घंटे में 3 रक्तदान हुए।

 

पहला नेत्रदान संत रविदास चौक निवासी पुष्पा जैन पति अमृतलाल करनपुरिया (प्रतापगढ़ वाले) का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ओमप्रकाश अग्रवाल की प्रेरणा से परिजनों ने सहमति दी, बड़नगर से आए डॉक्टर जीएल ददरवाल ने रात 12 बजे कार्निया लिया।

IMG 20240108 WA0001

दुसरा नेत्रदान शहर के काटजू नगर निवासी पुष्पा पति स्वर्गीय ज्ञानचंद मोदी का निधन हो गया। नेत्रदान संस्था के माध्यम से हुआ, बड़नगर से आए डॉक्टर जीएल ददरवाल ने सुबह 6 बजे कार्निया लिया।

 

तीसरा नेत्रदान शहर की शुभम रेसिडेंसी निवासी पारसमल छाजेड मडावदा वाले का निधन हो गया। परिजनों की सहमति से दोपहर 12 बजे बाद नेत्रदान हुआ।