Eye Donation: A Beacon of Humanity : दुनिया से अलविदा कह, विद्यादेवी भिड़वाल ने 2 नेत्रहीनों को दी नई रोशनी!

358

Eye Donation: A Beacon of Humanity : दुनिया से अलविदा कह, विद्यादेवी भिड़वाल ने 2 नेत्रहीनों को दी नई रोशनी!

Ratlam : शहर की मंगलमूर्ति कॉलोनी निवासी हरिओम भिड़वाल की धर्मपत्नी श्रीमती विद्यादेवी भिड़वाल के असामयिक निधन उपरांत उनके परिजनों ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर समाज के सामने मानवता की अद्भुत मिसाल पेश की। जिससे उनके जीवन में आशा, आत्मविश्वास और उजाले का संचार होगा। इस कार्य के लिए सुशील ‘मीनू’ माथुर, हरेन्द्र सिंह राठौड़ ने दिवंगत के सुपुत्र पटवारी सुशील भिड़वाल, अध्यापक हरीश भिड़वाल एवं समस्त परिजनों को नेत्रदान के महत्व से अवगत कराया। परिजनों ने मानवता को सर्वोपरि रखते हुए सहर्ष अनुमति प्रदान की।

नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि सहमति मिलते ही रतलाम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा को सूचित किया गया। उनके मार्गदर्शन में नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर राजवंत सिंह, विनोद कुशवाह एवं भावना खन्ना की टीम ने जीवन सिंह के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की। इ

स सेवा कार्य में यशवंत पावेचा ने अपने निजी वाहन से मेडिकल टीम को दिवंगत के निवास तक लाने एवं पुनः मेडिकल कॉलेज पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इस दौरान ओमप्रकाश अग्रवाल, नवनीत मेहता, सुशील ‘मीनू’ माथुर, यशवंत पावेचा, हरेन्द्र सिंह राठोड़, संजय राठोड़, प्रमोद बरानिया, अनिल भावसार, राजेश स्वर्णकार सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

नेत्रम संस्था एवं डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज शासकीय नेत्र बैंक द्वारा परोपकारी परिवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज में नेत्रदान एवं देहदान की महत्ता को समझाते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस महान कार्य हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया गया!