Eye Donation Sets an Example of Humanity : 2 नेत्रहीनों के जीवन में बनी रोशनी की संभावना!

338

Eye Donation Sets an Example of Humanity : 2 नेत्रहीनों के जीवन में बनी रोशनी की संभावना!

Ratlam : शहर के टाटानगर स्थित शांति निकेतन कॉलोनी निवासी वीरेन्द्र मेहता के निधन उपरांत उनके परिजनों ने नेत्रदान का संकल्प लेकर मानवता की ऐसी मिसाल पेश करते हुए समाज को एक संदेश दिया।

नेत्रम संस्था के ओमप्रकाश मेहता एवं विशाल गादिया ने परिवारजनों को नेत्रदान के महत्व से अवगत कराया। उनकी प्रेरणा से सुपुत्री डिम्पल, योगिता, सुपुत्र जिनेन्द्र मेहता सहित समस्त परिजनों ने सहर्ष नेत्रदान की अनुमति प्रदान की।

संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही बड़नगर गीता भवन न्यास के डॉ. जीएल ददरवाल ने परमानंद राठौड़ के सहयोग से नेत्र संरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की।

इस दौरान हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, गोपाल राठौड़ पतरा वाला,गिरधारीलाल वर्धानी, विशाल गादिया, अभय पिरोदिया, नीलेश गोधा, हर्ष मेहता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर नेत्रम संस्था एवं गीता भवन न्यास द्वारा परोपकारी परिवार को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया!