
Bargi Dam Accident: 4 दिन बाद मिला 8 वर्षीय मयूरन और उनके चाचा कामराज का शव,अब तक इस हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि !
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। रविवार को दो और शव मिलने से कोहराम मच गया। रविवार सुबह रेस्क्यू टीम ने पानी से चाचा-भतीजे के शव निकाले.अब तक इस हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।कामराज के साथ उनकी पत्नी, बेटा, तमिलनाडु से आई भाभी और भतीजा भी क्रूज पर थे। रविवार को कामराज (45) और उनके 9 साल के भतीजे मयूरन का शव मिला। अब इस परिवार में केवल कामराज के बुजुर्ग माता-पिता ही बचे हैं.घटना के बाद सरकार ने जांच के आदेश देते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि मयूरम और उसके करीब चाचा कमराज (जो खमरिया स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कर्मचारी थे) के शव डैम में तैरते हुए मिले, जिन्हें बाहर निकाला गया।

बरगी के एसडीओपी अंजुल आयंक मिश्रा ने बताया कि सभी 13 लापता लोगों का अब पता लगा लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। यह हादसा गुरुवार शाम उस समय हुआ, जब लगभग 20 साल पुरानी यह नाव, जो राज्य पर्यटन विभाग द्वारा संचालित थी, तेज आंधी-तूफान के दौरान पलट गई। खोज और बचाव अभियान में आगरा से एयरलिफ्ट कर लाए गए करीब 20 सेना के गोताखोरों के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ( एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय गोताखोर शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, नाव में सवार 41 पहचाने गए यात्रियों में से 28 को हादसे के बाद सुरक्षित बचा लिया गया था। वहीं, बोर्डिंग प्वाइंट के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में 43 लोगों को नाव की ओर जाते हुए देखा गया, हालांकि अब तक 41 यात्रियों की ही पहचान हो पाई है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को इस घटना की जांच के आदेश दिए थे और तीन क्रू मेंबर को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही राज्य में इस तरह की अन्य नावों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Bargi Dam Mishap: कुछ सवाल अपनों से और कुछ सरकार से ?





