Eye Donation : नरेन्द्र गोधा के नेत्रदान से दो जरूरतमंदों को मिलेगी नई रोशनी!

412

Eye Donation : नरेन्द्र गोधा के नेत्रदान से दो जरूरतमंदों को मिलेगी नई रोशनी!

Ratlam : शहर के संत नगर निवासी नरेन्द्र गोधा (देस वाला) का शनिवार को निधन हो जाने पर समाजसेवी नीलेश गोधा ने नरेन्द्र गोधा के सुपुत्र दीपक, तरुण गोधा एवम परिजनों को नेत्रदान हेतु प्रेरित किया। परिजनों सहमति के बाद नेत्रम संस्था ने बड़नगर स्थित गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डॉ जीएल ददरवाल को सूचना दी। सूचना मिलते ही डॉ ददरवाल‌‌‌ सहयोगी मनीष तलाच एवम परमानंद राठौड़ के साथ तत्परता से रतलाम पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

ओमप्रकाश अग्रवाल, भगवान ढलवानी, सुशील मीनु माथुर, विशाल जैन, चंद्रप्रकाश कटारिया, राजेश गोधा, अनिल जैन मौजूद रहें। नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत तथा सदस्यों ने गोधा परिवार का आभार व्यक्त किया और इस नेत्रदान को समाज के लिए प्रेरणास्रोत कदम बताया!