Eye Donation : बहनों की सहमति से बहन का हुआ नेत्रदान, अब 2 लोगों की आंखों में होगा उजियारा!

946

Eye Donation : बहनों की सहमति से बहन का हुआ नेत्रदान, अब 2 लोगों की आंखों में होगा उजियारा!

Ratlam : शहर के प्रताप नगर निवासी स्वर्गीय एमपी चतुर्वेदी(जेलर) की सुपुत्री सुश्री करुणा चतुर्वेदी का असामयिक निधन होने पर नेत्रम महिला विंग प्रमुख राखी व्यास ने मृतक की बहन कल्पना, मोना चतुर्वेदी एवं परिजनों को उनकी बहन करूणा के नेत्रदान की प्रेरणा दी। परिजनों की सहमति पर नेत्रम संस्था द्वारा बड़नगर गीता भवन न्यास के डॉक्टर जीएल ददरवाल को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर डॉक्टर ददरवाल अपनी टीम की कुमारी चंचल पाटीदार, परमानन्द राठौर, मनीष तलाच को लेकर तत्काल बडनगर से चतुर्वेदी के निवास पर पंहुचे और करूणा चतुर्वेदी का कार्निया लिया।

नेत्रदान के दौरान परिवार के सदस्यगण सहित नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, भगवान ढलवानी, मीनु माथुर, नीना निरंजनी, ज्योति सोनी तथा अन्य सदस्य मौजूद रहें। नेत्रम परिवार ने चतुर्वेदी परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया!