WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Fake Ghee Caught : इंदौर में 6 लाख का नकली ‘सांची’ घी पकड़ा, दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई!

सांची दुग्ध संघ भी संबंधित घी विक्रेता के विरुद्ध FIR कराएगा!

Fake Ghee Caught : इंदौर में 6 लाख का नकली ‘सांची’ घी पकड़ा, दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई!

Indore : त्यौहारी सीजन को देखते हुए खाद्य विभाग का अमला लगातार अमानक सामग्रियों की धरपकड़ में जुटा है। इसी क्रम में विभाग के अमले ने मल्हारगंज के दो प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की गई। यहां से 6 लाख रुपए कीमत का सांची कंपनी का लोगो लगा नकली घी जब्त किया गया।

IMG 20240912 WA0015

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन पर विभाग ने छोगालाल श्याम ट्रेडर्स पर कार्रवाई की। सूचना मिल रही थी कि दुकान पर नकली घी का व्यापार किया जा रहा है। प्रतिष्ठान से सांची घी, मेवाड़ घी के पांच नमूने लिए गए एवं 1015 किलोग्राम घी जब्त किया। टीम ने दो अन्य प्रतिष्ठानों से 6 नमूने घी के लिए। सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। मौके पर सांची दुग्ध संघ के अधिकारियों को भी बुलाया गया जिन्होंने सांची घी के 1 किलोग्राम एवं 15 किलोग्राम पैक के नकली होने की पुष्टि की।

इस क्षेत्र से पूर्व में भी विभाग कई अमानक सामग्री जब्त कर चुका है। कतिपय व्यापारी इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गोरखधंधा कर रहे हैं। सांची कंपनी भी नकली लोगो बनाकर घी बेचने वालों पर कार्रवाई करेगा।