नहीं रहे मशहूर जादूगर ओपी शर्मा, 7 साल की उम्र में जादू दिखाना शुरू किया

380

पूरी दुनिया में अपने मैजिक का कमाल दिखाने वाले मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार रात को निधन हो गया। कानपुर के एक निजी अस्पताल में ओपी शर्मा ने अंतिम सांस ली। 71 साल के ओपी शर्मा पिछले कई महीने से कीड़नी की बीमारी से पीड़ित थे।

बच्चों से लेकर बड़ों तक ओपी शर्मा के जादू का क्रेज सभी के सिर पर चढ़कर बोलता था। ऐसे में उनके निधन में खबर सुनते हुए फैंस में दुख की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 1973 में जन्मे ओपी शर्मा ने सात साल की उम्र में जादू दिखाना शुरू कर दिया था और अपने कैरियर में 34 हजार से ज्यादा मैजिक शो किए थे। उन्होंने मुंबई में अपना पहला कॉमर्शियल शो किया था।

34 हजार से ज्यादा मैजिक शो किए

ओपी शर्मा ने विश्व के कई देशों में मैजिक शो का आयोजन किया। वो विश्व के प्रसिद्ध जादूगरों में विख्यात थे। सात साल की उम्र में जादू करना शुरू कर दिया और 34 हजार से ज्यादा मैजिक शो किए थे। वर्ष 2001 में इंडियन मैजिक मीडिया सर्कल ने उन्हें नेशनल मैजिक अवार्ड और शहंशाह ए जादू की उपाधि से नवाजा गया था। उनके शो का सबसे चर्चित रगबिरंगा इंद्रजाल होता था। उन्होंने गोविंद नगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था।