farmer suicide: सल्फास खाकर दी जान, परिजन का आरोप- बैंककर्ज के चलते की आत्महत्या, प्रशासन ने किया खण्डन, जाॅच के आदेश

967
farmer suicide

farmer suicide:सल्फास खाकर दी जान, परिजन का आरोप- बैंककर्ज के चलते की आत्महत्या

*खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट*

खरगोन:farmer suicide:  खरगोन जिले के सनावद थाने के मलगांव में एक 40 वर्षीय  किसान के द्वारा सल्फास खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। परिजन और ग्रामीणों का आरोप है की किसान ने 4 लाख रूपये से अधिक का कर्जा होने के चलते आत्महत्या की है।
इधर प्रशासन कर्ज से आत्महत्या होने का खण्डन कर रहा है। एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने सनावद पुलिस को जाॅच के आदेश दे दिये है।
मृतक किसान अशोक पिता गजानंद गुर्जर का सिविल अस्पताल पीएम कराकर शव परिजनो को सौप दिया गया है। ग्रामीण और मृतक के परिजनो का आरोप है, कर्जा होने से मृतक किसान परेशान था। दो दिन से ज्यादा परेशान था, ग्रामीण और परिजनो ने समझाइस दी थी।

मृतक के रिश्तेदार ग्रामीण लखनलाल भाडिया ने बताया की कर्ज के चलते अशोक बहुत परेशान था और पिछले दो दिनो से कह रहा था की बैंक ऑफ इंडिया वाले परेशान कर रहे है, नोटिस दे रहे है। हमने खूब समझाया लेकिन उसने कर्ज से परेशान होकर सल्फास खा ली।

kisan 12
farmer suicide

अस्पताल भी लेकर आये लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। अशोक ने करीब 5 लाख का कर्जा बता रहा था जिसमे करीब 4 लाख रूपये बैक ऑफ इंडिया का कर्जा था। कर्जा चूका नही पाने से अशोक परेशान और हताश था। पिछले 3 वर्ष से प्राकर्तिक आपदा के चलते फसल खराब होने से किसान परेशान था। दो दिन से बैक का कर्जा चुकाने के लिये रिश्तेदारों से उधार रूपये मांग रहा था।

    Also Read: शराब पीने से दो युवाओं की मौत, हड़कंप,पुलिस मौके पर मामले की जांच में जुटी 

 इधर प्रशासन कर्ज से आत्महत्याfarmer suicide) होने का खण्डन कर रहा है। आत्महत्या का कारण पारिवारिक भी हो सकता है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है आत्महत्या (farmer suicide)का कारण पुलिस जाॅच में खुलासा होगा। जाॅच में पता लगा है की किसान पर बैक ऑफ इंडिया का करीब चार लाख 75 हजार का कर्ज था। जिसमे से कुछ जमा करा दिया था। करीब 4 लाख का कर्जा बाकी था लेकिन बैक परेशान नही कर रहा था। पारिवारिक परेशानी की बात सामने आ रही है। पुलिस जाॅच के बाद ही आत्महत्या के कारण का खुलासा होगा।

एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने मीडिया को बताया की किसान अशोक गुर्जर की आत्महत्या(farmer suicide )मामले में मर्ग कायम कर सनावद पुलिस को जाॅच के आदेश दे दिये है। बैक लोन की बात सामने आ रही है।  पुलिस जाॅच के बाद ही आत्महत्या के कारण का खुलासा होगा।