WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Ratlam Police Seize MD Drug Worth Rs 1 Crore : 1 किलोग्राम ड्रग्स के साथ अंतरराज्यीय तस्कर युनूस खान पठान गिरफ्तार!

WhatsApp Image 2026 06 26 At 16.44.40

Ratlam Police Seize MD Drug Worth Rs 1 Crore : 1 किलोग्राम ड्रग्स के साथ अंतरराज्यीय तस्कर युनूस खान पठान गिरफ्तार!

मुखबिर से मिली सूचना पर रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क की गहन जांच जारी!

Ratlam : जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहें विशेष अभियान के अंतर्गत रतलाम पुलिस को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व तथा चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी एवं पुलिस टीम द्वारा में थाना रिंगनोद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1 अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग ₹1 करोड़ आंकी गई है।

मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर तस्कर गिरफ्तार!

बता दें कि 25 जून 2026 को पुलिस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध एमडी ड्रग्स लेकर बरखेड़ी फंटा, महू-नीमच फोरलेन हाईवे, ढोढर क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना पर तत्काल टीम ने घेराबंदी की और संदेही को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 किलोग्राम, एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसे मौके पर विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम युनुस (52) पिता नियामत खान पठान, निवासी ग्राम कोटड़ी, थाना कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़ राजस्थान हैं।

WhatsApp Image 2026 06 26 at 16.44.40 1

जब्त एमडी की कीमत ₹1 करोड़ रुपए हैं।

पुलिस गिरफ्तार स्मगलर से एमडी ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई चेन, तस्करी नेटवर्क एवं इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। रतलाम पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

WhatsApp Image 2026 06 25 at 15.03.08

रतलाम पुलिस जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य कर रही है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों एवं संगठित गिरोहों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखा जा सके। अंतरराज्यीय तस्कर को पकड़ने में निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उप-निरीक्षक रघुवीर जोशी, उप-निरीक्षक राजेश मालवीय, सहायक उप-निरीक्षक अशोक चौहान, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक हर्षवर्धन सिंह जगावत, आरक्षक राधेश्याम चौहान, आरक्षक नरेंद्र सिंह जगावत, आरक्षक रविंद्र सिंह चौहान, आरक्षक शोभाराम शर्मा, सैनिक छत्रपाल सिंह एवं सायबर सेल रतलाम की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रहीं!

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, एसपी अमित कुमार-