WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Retired CEO की संपत्ति हड़पने की साजिश रचने वाली महिला के खिलाफ FIR

1179

Retired CEO की संपत्ति हड़पने की साजिश रचने वाली महिला के खिलाफ FIR

उज्जैन से सुदर्शन सोनी की रिपोर्ट

उज्जैन। कोरोना महामारी में दिवगंत हुए ग्राम उंडासा निवासी जगदीशप्रसाद बैरागी (शर्मा) की संपत्ति को हड़पने का प्रयास करने वाली महिला मनीषा बैरागी उर्फ मनीषा व्यास उर्फ उपासना के खिलाफ माधवनगर थाना पुलिस ने भादंसं की धारा 420, 467, 468 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जिला सहकारी संघ के सीईओ पद से सेवानिवृत्त हुए जगदीशप्रसाद की मौत के बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनका चौपहिया वाहन महिला उपासना ने अपने नाम करवा लिया था। जिस पर आपत्ति ली तो RTO ने विधिवत प्रकरण चलाकर उपासना उर्फ मनीषा बैरागी का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके बाद भी मनीषा द्वारा जगदीशप्रसाद की चल अचल संपत्ति पर कब्जा करने की लगातार कोशिश की जा रही थी। पूर्व में जगदीशप्रसाद के पुत्रों द्वारा मामले में थाना प्रभारी, एसपी, कलेक्टर, आईजी, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी।

WhatsApp Image 2022 09 11 at 9.51.05 PM

WhatsApp Image 2022 09 11 at 9.51.08 PM 1

 

ओरा पार्क कॉलोनी लक्ष्मीनगर निवासी राजेश शर्मा एवं उनके भाई जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि गरीब, बेसहारा का ढोंग रचकर पिता जगदीशप्रसाद शर्मा के संपर्क में आई उपासना बैरागी पति राजेश बैरागी उर्फ मनीषा व्यास ने परेशानी और दुखी कहानी सुनाकर घर में झाड़ू, पोछा, बर्तन का काम ले लिया। कोरोना महामारी में 25 मई 2021 को आरडी गार्डी हॉस्पिटल में जगदीशप्रसाद की मृत्यु के बाद उपासना द्वारा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करवाया जिसमें जगदीशप्रसाद की पत्नी के रूप में स्वयं का नाम दर्ज करवा लिया। जबकि असली प्रमाण पत्र में पत्नी के रूप में निर्मला देवी का नाम दर्ज है। इस मामले में भी एसडीएम को शिकायत की गई है। वहीं दूसरी ओर उक्त महिला ने थाने पर शिकायती आवेदन में जगदीशप्रसाद के साथ वर्ष 2015 में गंधर्व विवाह होना बताते हुए संपत्ति पर अपना हक जताने की कोशिशें प्रारंभ कर दी।

राजेश शर्मा ने बताया कि महिला ने दो पेनकार्ड बनवाये हैं एक उपासना बैरागी दूसरा मनीषा व्यास के नाम से। इस मामले में भी इंदौर आयकर विभाग को शिकायत की गई है। वहीं उपासना बैरागी द्वारा आधार कार्ड को अपडेट कराकर तीन आधार कार्ड बनाये हैं। वर्तमान में जो आधार कार्ड बनाया गया है वह पिता की मृत्यु के बाद बनाया जिसमें मनीषा बैरागी ने जगदीश प्रसाद बैरागी का नाम लिखवाया।

महिला उपासना बैरागी उर्फ मनीषा व्यास उर्फ मनीषा बैरागी के पति राजेश बैरागी विनोद मील की चाल में रहते हैं जिनका आज तक तलाक नहीं हुआ है। राजेश बैरागी से तीन संताने हैं। महिला का पति राजेश बैरागी से भी विवाद है, जिसके खिलाफ महिला थाने में वर्ष 2014 में शिकायत दर्ज करा चुकी है। वहीं इंगोरिया निवासी उक्त महिला उपासना ने पैतृक संपत्ति के मामले में भाईयों के खिलाफ भी थाने में आवेदन दे रखे हैं। देवास शहर में रहने वाली एक महिला ने भी उपासना पर आरोप लगाया है कि उसका घर बर्बाद कर दिया। पति को उसससे छीन लिया है तथा संपत्ति हड़पने का घिनौना कार्य कर रही है।

राजेश शर्मा ने कहा कि उक्त महिला द्वारा जगदीशप्रसाद की मौत के बाद उनकी वैध पत्नी होने का दावा किया जा रहा है, जबकि ना तो पूर्व पति से तलाक का प्रमाण है ना ही हमारे पिता से विवाह का प्रमाण है। राजेश शर्मा एवं जितेन्द्र शर्मा ने मामले में थाना प्रभारी, एसपी, कलेक्टर, आईजी, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी तथा जालसाज महिला के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।