WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

FIR on Assault : कर्बला में निगम कर्मियों से मारपीट करने पर FIR दर्ज!

VDO : नाराज महापौर ने कहा निगम कर्मियों से मारपीट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!

WhatsApp Image 2023 07 26 At 10.33.29 AM 696x367

FIR on Assault : कर्बला में निगम कर्मियों से मारपीट करने पर FIR दर्ज!

इंदौर। शहर के पश्चिमी इलाके के कर्बला मैदान पर नगर निगम के कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों ने मंगलवार को मारपीट की थी। इस घटना के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम कर्मियों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ FIR करने के निर्देश दिए।

मुन्ना खान के बेटे मोहसिन खान सहित अन्य आरोपियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। घटना के अनुसार निगम की उद्यान विभाग की टीम पेड़ की छटाई करने पहुंची थी। कर्मचारी महेश पटेल अपने साथी कर्मचारियों के साथ कर्बला दरगाह के पास पेड़ की छटाई करने गए उसी दौरान मुन्ना खान वहां पहुंचा और उसने विवाद किया। घटना की जानकारी मिलते हैं कई पुलिस अधिकारी पहुंच गए थे। पहले तो लोग समझे कि कोई सांप्रदायिक विवाद हो गया है, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति स्पष्ट हो गई।

महेश पटेल ने रिपोर्ट लिखाई है कि मैं नगर निगम जोन 12 के जोनल अधिकारी पीएस कुशवाहा के आदेश पर उद्यान विभाग के कर्मचारी हुकुम बागोरा, पंकज दुबे और संदीप राठौर के साथ करीब 6 बजे पेड़ कटाई के लिए कर्बला मैदान गया था। हम लोग पेड़ छटाई कर रहे थे। इस बीच करीब 7:15 से 7:30 के बीच पर कर्बला मैदान में दरगाह के पास एक व्यक्ति जिसे वहां के लोग मुन्ना खान के नाम से पुकार रहे थे। उसने मुझसे कहा कि यहां पेड़ काटने के लिए किसने बोला है!

मैंने कहा कि कर्बला कमेटी का लेटर नगर निगम के पास आया था। कर्बला में आयोजित होने वाले आगामी त्यौहार के उपलक्ष में व्यवस्था बनाने के लिए पेड़ कटाई का कार्य किया जा रहा है। हम लोग अपना काम कर रहे हैं। आप हमारे काम में बाधा मत डालो। इस बीच मुन्ना खान का लड़का मोहसिन हमारे पास आया और हमें गालियां देकर मुझे चांटे मार दिए। इस बीच में उपस्थित कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। उसने ये भी कहा कि आइंदा हमसे बगैर पूछे कोई कटाई-छंटाई की तो जान से मार दूंगा।