FIR On Sports Supplier: खेल सामग्री घोटाले के चर्चित सप्लायर पर मामला दर्ज

1591
Land Mafia:

FIR On Sports Supplier: खेल सामग्री घोटाले के चर्चित सप्लायर पर मामला दर्ज

झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की खास खबर

झाबुआ: जिले कि स्कूलों मे खेल सामग्री सप्लाय करने वालों मे एक चर्चित फर्म सुरजमल एंड संस के मालिक अचल कटकानी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दो फर्म पर दर्ज FIR मे प्रोप्रायटर का नाम नही है।
जिला शिक्षा केन्द्र के परियोजना समन्वयक रालु सिंह सिंगाड की शिकायत पर पुलिस ने अलग अलग धाराओं मे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FIR On Sports Supplier: करोडों की राशि हजम करने की योजना पर फिरा पानी!
प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों मे बच्चों के लिए खेल सामग्री खरीदी जाना थी। इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा लगभग डेढ करोड की राशि जिले को प्राप्त हुई थी। जैसे ही इसकी जानकारी सप्लायरों को लगी, उन्होंने राजनीतिक प्रभाव ओर प्रशासन पर दबाव बनाते हुए हुए नियमों के विरूद्व स्कूलों मे खेल सामग्री पहुंचा दी। थांदला तहसील मुख्यालय पर 15 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान भगोरिया पर्व मे सपत्नीक आए थे। खेल सामग्री सप्लाय की शिकायत स्थानीय भाजपा नेता द्वारा मुख्यमंत्री को की गई थी।
मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद प्रशासन ने ताबडतोब कार्यवाही करते हुए, स्कूलों से खेल सामग्री जप्त की। जांच समिति गठित की गई ओर जांच के बाद जवाबदार दोषी आधिकारियों को निलंबित किया गया। जिन व्यापारियों ने बिना आदेश के स्कूलों मे सामग्री सप्लाय कि थी, स्कूलों से मिले बिल के आधार पर उन सभी व्यापारियों की फर्म को ब्लेक लिस्टेड कर दिया गया था। लंबे इंतजार के बाद संबंधित फर्म ओर व्यापारियों पर भी पुलिस मे मुकदमा दर्ज करवाया गया। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा सुरजमल एंड संस की हो रही थी, बताया जा रहा है कि खेल सामग्री सप्लाय की शुरूआत इसी फर्म द्वारा की गई थी।

 

FIR On Sports Supplier: खेल सामग्री घोटाले के चर्चित सप्लायर पर मामला दर्ज

FIR On Sports Supplier;इस कारण दर्ज हुई FIR!

जिला समन्वयक के आवेदन पर फर्म कटारिया बुक सेंटर, पता-बडोदा बैंक के पास मेघनगर, ओर सुरजमल एंड संस, पता-चंद्रशेखर आजाद मार्ग झाबुआ के नाम से झाबुआ थाने मे 7 अप्रैल 2022 को भादसं1860 की धारा 420, 511, 120-बी, मे मामला दर्ज किया गया। शासकीय पत्र के माध्यम से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई थी। जिसमे उल्लेख किया गया है कि अधिकारियों के जांच प्रतिवेदन मे संलग्न दस्तावेजों से स्पष्ट होता है कि, कटारिया बुक सेंटर, सुरजमल एंड संस द्वारा शासन के साथ छल किया गया।

बेईमानीपूर्वक अवैध लाभ अर्जित करने के उददेश्य से बिना सामग्री सप्लाई आदेश प्राप्त किये, कम गुणवत्ता की सामग्री अधिक मुल्य बिल मे दर्शित कि गई। प्रा.शाला जुनापानी फलिया अंतरवेलिया, प्रा.शाला अंतरवेलिया, प्रा.शा, तडवी फलिया एवं शासकीय नवीन माध्यमिक शाला नेगडिया मे उपस्थित शिक्षकों को कहा कि हमें सप्लाई का आदेश मिल गया है। जब कि इनके द्वारा सामग्री छल पूर्वक दी गई।

Also Read: Bulldozer Action : बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ MP हाई कोर्ट ने याचिका खारिज की 

अधिकारियों ने सामग्री के भोतिक सत्यापन मे पाया कि फर्म द्वारा स्कूलों मे दी गई सामग्री, ओर दिया गया बिल दोनो मे समानता नही थी। सामग्री का बाजार मुल्य भी बिल पर अधिक लिखा गया था। स्कूलों मे जनशिक्षक ओर शिक्षकों ने सामग्री प्राप्त की है उनके द्वारा किसी भी प्रकार की सामग्री प्रदान करने का आदेश इन फर्मो को नहीं दिया गया था। इन सभी को आधार बनाते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

ऐसे उजागर हुआ फर्म के मालिक का नाम!

पुलिस थाने मे दर्ज FIR मे फर्म के प्रोप्रायटर (मालिक) के नाम का खुलासा नहीं किया गया था। सुजरमल एंड संस के बिल सोशल मीडिया पर आ गए थे। बिल पर लिखे गए जीएसटी नंबर को आधार बनाकर पोर्टल पर देखा गया जिसमे जानकारी पाई गई कि फर्म के मालिक का नाम अचल कुमार कटकानी है। पता, 81 चन्द्रशेखर आजाद मार्ग, झाबुआ लिखा हुआ है। सुरजमल एंड संस फर्म का रजिस्ट्रेशन 01 जुलाई 2017 से जीएसटी मे पंजीयन होकर फर्म आज भी अस्तीत्व मे है। भाजपा सांसद गुमानसिंह डामोर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्वार्थ जैन से अचल कटकानी की नजदीकियों की चर्चा ने भी इस घोटाले को चर्चित बना दिया।