WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Fire : इमारत की 20वीं मंजिल पर आग लगी, 7 की मौत, कई घायल

आग लगने से मची अफरा-तफरी

1178
WhatsApp Image 2022 01 21 At 9.10.56 PM

Mumbai : दक्षिण मुंबई के ताड़देव इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लगी। इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह आग लगी। सबसे पहले आसपास के लोगों को इमारत से धुआं निकलता दिखाई दिया।

ताड़देव (Tardeo) इलाके की एक 20 मंजिला इमारत में आग लगने से अफरातफरी मच गई। यह बिल्डिंग ताड़देव इलाके के भाटिया अस्पताल के सामने है। आग बुझाने के लिए मौके पर 12 दमकल की गाड़ियां पहुंची है।

यह आग सुबह साढ़े सात बजे के आस पास लगी। जहाँ आग लगी, वो 20वां मंजिला है। पता लगते ही दमकल की गाड़ियाँ वहां पहुंच गई और मौके पर राहत का काम तेजी से जारी है। आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन धुआं बहुत ज्यादा है।

लोकल लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल यहां आग बुझाने का काम चल रहा है। इस घटना में 10 लोग घायल भी हुए हैं। जितने भी जख्मी हैं, वो धुएं की वजह से हुए। मेयर ने कहा कि 6 वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी और उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।