WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Fire in Eiffel Tower : क्रिसमस से पहले एफिल टॉवर में आग लगी, फंसे हुए 1200 पर्यटकों को निकाला!

जानिए, आग लगने का कारण क्या रहा, अब वहां क्या स्थिति!

629

Fire in Eiffel Tower : क्रिसमस से पहले एफिल टॉवर में आग लगी, फंसे हुए 1200 पर्यटकों को निकाला!

Paris : विख्यात एफिल टावर में मंगलवार शाम एक लिफ्ट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पूरे टावर को खाली कराना पड़ा। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर टावर में बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। समय रहते सभी 1200 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक एफिल टावर की देखरेख करने वाली कंपनी ‘एसईटीई’ के प्रवक्ता ने बताया कि लिफ्ट की पावर रेल में शॉर्ट सर्किट के कारण अलार्म बजने लगा। यह समस्या टावर की दूसरी मंजिल और ऊपरी मंजिल पर भी देखी गई। घटना सुबह 10:50 बजे हुई, जिसके तुरंत बाद सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत टावर को खाली कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। शुरुआती रिपोर्टों में आग लगने की बात कही गई थी। लेकिन, जांच में पाया गया कि सिर्फ शॉर्ट सर्किट हुआ था। धुआं देखने और अलार्म बजने के बाद टावर पर मौजूद लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया। क्रिसमस से पहले का दिन होने की वजह से एफिल टावर पर हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचे थे। जब अलार्म बजा और धुआं उठता देखा गया तो वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सुरक्षा कर्मियों की तत्परता के चलते सभी पर्यटक सुरक्षित बाहर निकल गए।

रोज बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते है

एफिल टावर दुनिया के सबसे मशहूर पर्यटक स्थलों में से एक है, जहां रोजाना करीब 25 हजार लोग घूमने आते हैं। घटना के बाद टावर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए टावर को दोबारा खोलने से पहले सभी जरूरी निरीक्षण किए जाएंगे।