WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Fire to House : लड़की भगाने की बात को लेकर अग्निकांड, महिला और पुत्र घायल!

1100
WhatsApp Image 2022 11 07 At 6.50.26 PM 696x1075

Fire to House : लड़की भगाने की बात को लेकर अग्निकांड, महिला और पुत्र घायल!

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट

Manawar (Dhar) : ग्राम कवठी में रविवार को एक लड़की को भगाने की बात को लेकर लड़की के पक्ष वालों ने लड़के के घर में पैट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस अग्निकांड में महिला और उसका बेटा घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। घटना की रिपोर्ट सिंघाना पुलिस चौकी पर दर्ज की गई।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में ग्राम कवठी के फरियादी 65 वर्षीय मोहन पिता पूनमचंद चौहान ने बताया कि रविवार की रात में, मेरी पत्नी शांताबाई व पुत्र सुनिल और बहू सुंदरबाई घर में बैठे थे। तभी नवलपुरा बड़वानी निवासी सुरेश यादव, आकाश, सावन आदि पैट्रोल की केन लेकर घर में घुस आए और कहने लगे कि तुम्हारा लड़का सुनील हमारी लड़की को भगाकर ले गया था। अब यह जेल से छूटकर कैसे आ गया। यह कहकर गाली-गलौच करते हुए, हमें जान से मारने की नियत से पूरे घर में पैट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिससे मेरी पत्नी शांताबाई व पुत्र सुनील आग में झुलसने से घायल हो गए।
शिकायत के अनुसार इस अग्निकांड में घर का सभी सामान जलकर खाक हो गया। आरोपी मुझ पर भी पेट्रोल डालने के लिए दौड़े, तब मै चिल्लाचोेट करते हुए बाहर भागा। इस दौरान गांव के लोग भी जमा हो गए, उन्हें देख आरोपी भाग खड़े हुए। ग्रामीणों की मदद से घायल पत्नी व पुत्र को उपचार के लिए मनावर अस्पताल भेजा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया।