First Olympic Medal to Manu : शूटर मनु भाकर ने भारत के लिए पहला ओलंपिक पदक जीता!

ओलिंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनी, मेडल भी जीता!

62

First Olympic Medal to Manu : शूटर मनु भाकर ने भारत के लिए पहला ओलंपिक पदक जीता!

Paris : पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत को पहला मेडल 22 साल की शूटर मनु भाकर ने दिलाया। 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतते हुए इतिहास रच दिया। वे शूटिंग में ओलिंपिक मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला एथलीट बनी। 221.7 पॉइंट के साथ वह सिल्वर मेडल से बेहद करीबी अंतर से चूक गईं। गोल्ड और सिल्वर मेडल कोरियाई शूटर्स को मिला।

IMG 20240728 WA0202

यह मनु का दूसरा ओलिंपिक है। टोक्यो ओलिंपिक में भी मनु भाकर मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद थीं, लेकिन इवेंट के दौरान पिस्टल में आई खराबी के कारण उनका सफर क्वॉलिफिकेशन से आगे नहीं बढ़ सका था। टोक्यो में लगभग पूरी भारतीय निशानेबाजी दल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। लेकिन, आलोचना का सबसे ज्यादा शिकार तब महज 19 साल की रहीं मनु बनीं थीं।

टोक्यो ओलिंपिक की निराशा के बाद से मनु ने मानसिक मजबूती पर बहुत काम किया। लाइमलाइट से दूर रहीं और खेल पर पूरा फोकस किया। नतीजा यह है कि वे न सिर्फ 20 साल में ओलिंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनी, बल्कि मेडल भी जीता।

उनसे पहले यह कमाल 2004 एथेंस ओलिंपिक में सुमा शिरूर ने किया था हालांकि वह पदक नहीं जीत पाईं थीं। मनु की इस सफलता में उनकी मां का बहुत बड़ा हाथ है, जिन्होंने अपनी बेटी को प्रैक्टिस करवाने के लिए अपनी स्कूल प्रिंसिपल की नौकरी छोड़ दी थी।