देश में किन्नरों का पहला सैलून

536

गाजियाबाद: किन्नर समाज को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए गाजियाबाद में देश का पहला ट्रांसजेंडर सैलून की शुरुआत की गई। इसमें सभी कर्मचारी भी किन्नर ही हैं। UN (संयुक्त राष्ट्र) के आह्वान पर किन्नर समाज को रोजगार देने के लिए एक समाजसेवी ने साहिबाबाद के DLF Road के पाशा मार्केट में लॉ ब्यूटी एंड स्टाइल ट्रांसफॉर्मिंग एक्सपीरियंस के नाम से सैलून खोला गया। इस सैलून में केवल किन्नर समाज से जुड़े ट्रांसजेंडर ही कर्मचारी होंगे।

किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने रिबन काटकर इस सैलून का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा किन्नर समाज को भी इज्जत से रहने और अपना जीवन निर्वाह करने का अधिकार है। इसलिए उन्हें अपने परंपरागत मांगने, खाने का पेशा छोड़कर रोजगार परख धंधे में आना चाहिए और इसकी शुरुआत गाजियाबाद में शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में सैलून के संचालक आर्यन पाशा ने बताया कि इस सैलून में जितने भी कर्मचारी हैं वे सब शिक्षित और तजुर्बे कार ट्रांसजेंडर होंगे। यह भारत का ऐसा सैलून होगा, जिसमें सभी कर्मचारी ट्रांसजेंडर है। उन्होंने कहा हमारे इस प्रयास को संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी प्रोत्साहित किया है। हमारी यही प्राथमिकता है कि ऐसे लोगों को समाज में सम्मान से रोजगार मिले ताकि भविष्य में आगे और भी अच्छा प्रयास करने की कोशिश की जा सके।