WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Fitness Campaign : विधायक कोठारी की अभिनव पहल, भीलवाड़ा में प्रातःकालीन फिटनेस अभियान का शुभारंभ!

WhatsApp Image 2026 07 01 At 18.16.46

Fitness Campaign : विधायक कोठारी की अभिनव पहल, भीलवाड़ा में प्रातःकालीन फिटनेस अभियान का शुभारंभ!

Bhilwara : विधायक अशोक कुमार कोठारी की प्रेरणा एवं दूरदर्शी सोच से भीलवाड़ा में स्वास्थ्य और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल शुरू होने जा रही है। विधायक खेल विकास योजना के अंतर्गत “प्रातःकालीन फिटनेस अभियान (मॉर्निंग फिटनेस वाइब्स)” का शुभारंभ 3 जुलाई 26 से किया जाएगा। विधायक कोठारी ने बताया कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला होते हैं।

इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शहरवासियों को नियमित व्यायाम, योग और खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए यह अभियान प्रारंभ किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक आयु वर्ग का व्यक्ति स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवनशैली अपना सके। शिक्षाविद् विवेक निमावत के संयोजन में संचालित होने वाला यह अभियान प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 7:30 बजे तक एसएमएम गर्ल्स कॉलेज मैदान में आयोजित होगा।

इसमें बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी के लिए सहभागिता निःशुल्क रहेगी। कार्यक्रम में प्रातः भ्रमण, दौड़, योग, व्यायाम, जुम्बा, हुला हूप, रस्सी कूद, फुटबॉल, हॉकी तथा बैडमिंटन जैसी अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अनुभवी प्रशिक्षक अजीत जैन एवं बंशीलाल माली प्रतिभागियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

प्रशिक्षक अजीत जैन ने शहरवासियों से इस अभिनव अभियान में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि यह केवल फिटनेस कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ, जागरूक और खेलप्रिय भीलवाड़ा के निर्माण का जन आंदोलन है। उन्होंने समाज के सक्षम नागरिकों से जरूरतमंद बच्चों को खेल सामग्री उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ी संसाधनों के अभाव में पीछे न रहें।