Flight Delay Due to Fog : फ्लाइट से दिल्ली आ रहे हों, तो जरा सोचकर आएं! 

कोहरे ने दिल्ली में हवाई उड़ानों को बाधित किया, कई उड़ाने डाइवर्ट! 

414

Flight Delay Due to Fog : फ्लाइट से दिल्ली आ रहे हों, तो जरा सोचकर आएं! 

New Delhi : कड़ाके की ठंड के कारण राजधानी दिल्ली में कोहरे की घनी चादर तनी हुई है। उत्तर भारत में पद रही इस ठंड ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट की 100 से ज्यादा उड़ाने प्रभावित हुई। सोमवार से दिल्ली में कोहरे की कोहरा छाया हुआ है। इस कारण फ्लाइट्स के संचालन में देरी हो रही है। मंगलवार को दिल्ली आने वाली 21 ट्रेनें भी 1 से 5 घंटे की देरी से पहुंची।

दिल्ली में विजिबिलिटी बेहद कम है। ऐसे में फ्लाइट्स में दिक्कत आ रही है। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर में सोमवार को सुबह 10 बजे, मंगलवार को सुबह 4 बजे और बुधवार सुबह भी विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई थी। इस कारण बड़ी संख्या में फ्लाइट्स के संचालन में परेशानी हुई।

दिल्ली आने वाली कई फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। ये फ्लाइट 11 बजे दिन से लेकर रात तक दिल्ली में उतरने वाली थी। कुछ दिनों से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरा देखने को मिल रहा है। ऐसे में फ्लाइट्स और ट्रेन के संचालन में देरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह 6 बजे से मंगलवार 1 बजे तक फ्लाइट्स के संचालन में देरी देखने को मिली। इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट के लगभग सभी हिस्सों में कोहरे का प्रकोप देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। तापमान में भी गिरावट हो सकती है। सर्दी भी 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की आशंका है। अगले 4 से 5 दिनों तक फ्लाइट्स और ट्रेनों के संचालन में बाधा होने के आसार है।

कई ट्रेनों में 5 घंटे तक की देरी 

सोमवार को स्पाइसजेट की जबलपुर से दिल्ली आने वाली फ्लाइट को दिल्ली से जयपुर डायवर्ट कर दिया गया था। इसके अलावा दुबई से आने वाली फ्लाइट, मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट को भी जयपुर भेजा गया। दिल्ली एयरपोर्ट फिलहाल बहुत से फ्लाइट्स का संचालन देरी से हो रहा है। क्योंकि, फिलहाल एयरपोर्ट की विजिबिलिटी 50 मीटर है. वहीं 125 मीटर से कम विजिबिलिटी पर किसी फ्लाइट्स का संचालन नहीं किया जाता।